मनिहारी में अनुश्रवण समिति की हुई बैठक ।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी)
बुधवार को एसडीएम कुमार सिद्धार्थ की अध्यक्षता में अनुमंडल स्तरीय आपूर्ति अनुश्रवण समिति की बैठक हुई। बैठक में एसडीएम कुमार सिद्धार्थ ने सरकार द्वारा चलायी जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को लक्षित समूह तक शतप्रतिशत पहुंचाने में उपस्थित जन प्रतिनिधियों से अपील की।श्री कुमार ने कहा कि सरकार के दिशानिर्देश के आलोक में जनवितरण प्रणाली के माध्यम से लाभ लेने के लिए राशन कार्ड का आधार कार्ड से सिडिंग आवश्यक है। आधार सिडिंग नहीं कराने पर राशन कार्ड विलोपित कर दिया जाएगा। उज्जवला योजना के तहत गैस वितरण में मिली शिकायत के आलोक मे भी जांच की जानकारी एसडीएम ने दी।बैठक में जनवितरण प्रणाली के तहत वितरण की जा रही चावल की गुणवत्ता की शिकायत भी जनप्रतिनिधियों की ओर हुई और इस दिशा मे सार्थक कदम उठाने की मांग की गई।अनुमंडल पदाधिकारी श्री कुमार ने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं को लक्षित समूक्ष तक पहुंचाने में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जानकारी दी कि लाभुकों से मिली शिकायत के आलोक में जांचोपरांत पीडीएस दूकानदारों के विरुद्ध दण्डात्मक कार्रवाई की गयी है। बैठक मे अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनोज कुमार, विपणन पदाधिकारी राजबाला सिंह, जिप सदस्य सूमति देवी, फूलमणि हेम्ब्रम, प्रमुख श्रवण साह, प्रमोद झा, गोपाल यादव,वार्ड पार्षद गुलाब चौधरी, गोदाम मैनेजर, देवन शर्मा ,राजकुमार साह ,गोपाल सिंह, मनोज कुमार गुप्ता सहित अन्य अनेक प्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद थे।
More Stories
डीएम आशुतोष द्विवेदी ने धुरियाही में गंगा कटाव का लिया जायजा, ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश
मनिहारी( रतन कुमार ओझा) गंगा कटाव से प्रभावित धुरियाही पंचायत का बुधवार को जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने निरीक्षण किया। उन्होंने...
धुरियाही पंचायत में सहयोग शिविर, 95 मामलों की सुनवाई; गंगा कटाव का निरीक्षण करने मौके पर पहुंची प्रशासनिक टीम मनिहारी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड की धुरियाही पंचायत में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) त्रिलोकीनाथ...
प्रधान शिक्षिका अर्चना कुमारी के एक वर्ष के कार्यकाल में विद्यालय को मिली राष्ट्रीय पहचान, सम्मान समारोह में हुई सराहना
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) प्रधान शिक्षिका अर्चना कुमारी के प्रधानाध्यापिका के रूप में कार्यभार संभालने का एक वर्ष पूरा होने...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: भाभी से रेप के आरोप में फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक हिरासत में
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना की पुलिस ने रेप के आरोप में फरार चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई नशे में धराए 6 शराबी गिरफ्तार, आजमपुर गोला से 12.775 लीटर विदेशी शराब जब्त
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी पुलिस ने शराबबंदी कानून के उल्लंघन में बड़ी कार्रवाई की है। ग्राम लेलहा चौक नवाबगंज...
चार वर्षों की सफल सेवा के बाद जीविका BPM ब्रजेश कुमार को भावभीनी विदाई
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) जीविका मनिहारी के प्रखंड परियोजना प्रबंधक (बीपीएम) श्री ब्रजेश कुमार के बांका जिले के अमरपुर प्रखंड...
