September 15, 2026

बघार बिल जलकर सह मत्स्य महाल को आद्रभूमि से अलग रखने की मांग

Read Time:43 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी विधायक मनोहर प्रसाद सिंह ने बिहार सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के प्रधान सचिव को पत्र लिखकर बघार बिल जलकर सह मत्स्य महाल को आद्रभूमि घोषित करने के प्रस्ताव पर रोक लगाने की मांग की है। विधायक ने कहा कि इससे हजारों मछुआरों की रोजी-रोटी पर संकट आएगा और उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा। उन्होंने मछुआरों के हित में इस प्रस्ताव को स्थगित करने की अपील की है।

Previous post जिले के पुलिस अधीक्षक ने मनिहारी थाना का निरीक्षण कर अपराध नियंत्रण पर दिए सख्त निर्देश
Next post शारदीय नवरात्र को लेकर अमदाबाद थाना परिसर में शांति समिति की बैठक
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial