डीएम व एसपी ने विभिन्न योजनाओं का किया निरीक्षण
(हसनगंज डेस्क)
जिला पदाधिकारी व पुलिस अधीक्षक हसनगंज प्रखंड क्षेत्र मे संचालित विभिन्न योजनाओं का जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा ने निरीक्षण कर जरूरी दिशा निर्देश दिया। वहीं इस मौके पर पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा भी साथ मौजूद रहें। जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा ने कहा कि जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण किया गया है। इसी क्रम में हसनगंज प्रखंड के बलुआ पंचायत मे पंचायत सरकार भवन,जीविका भवन एवं अन्य विभागों की जो योजनाएं चल रही है,उनका निरीक्षण किया गया है। साथ ही जो कार्य योजनाएं प्रगति पर है,उसे स समय पूरा करने और जो योजनाएं पूर्ण हो चुकी है,उसे संचालित करने का दिशा निर्देश दिया गया है। जिला पदाधिकारी ने बताया कि समय समय पर फील्ड विजिट कार्यक्रम के तहत निरीक्षण किया गया और लंबित योजनाओं को पूरा करने का निर्देश दिया गया है। वहीं बलुआ पंचायत स्थित एच डब्लू सी रटनी व अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ केंद्र महमदिया का भी जिला पदाधिकारी ने जायजा लिया और स्वास्थ सेवा को लेकर दिशा निर्देश दिया। इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी रीना कुमारी,अंचल पदाधिकारी कृष्ण मोहन,थाना अध्यक्ष अनीस कुमार,प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी,प्रखंड परियोजना प्रबंधक सहित अन्य विभागीय क्रमी मौजूद थें।
More Stories
विधान पार्षद एवं भुवन सहित पांच चुने गए चैम्बर कॉ- आप्सन
( कटिहार|डेस्क) नॉर्थ ईस्टर्न बिहार चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, कटिहार की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी समिति के सदस्यों की हुई बैठक...
हत्या के प्रयास के दो आरोपी गिरफ्तार
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार...
एनएच-31 पर कुरसेला पुलिस का विशेष वाहन जांच अभियान, संदिग्ध वाहनों की हुई जांच
(राजशेखर जयसवाल) कटिहार-पूर्णिया-भागलपुर सीमा क्षेत्र स्थित नेशनल हाईवे-31 पर कटरिया पिकेट के समीप कुरसेला थाना अध्यक्ष राकेश कुमार के नेतृत्व...
मनिहारी में हर्षोल्लास से मनी बक़रीद, ईदगाहों में अदा की गई नमाज, प्रशासन रहा मुस्तैद
दार्जिलिंग एक्स्प्रेस |मनिहारी मनिहारी में गुरुवार को ईद उल जोहा (बक़रीद) का पर्व हर्षोल्लास और आपसी सौहार्द के साथ मनाया...
कुरसेला थाना का आईजी ने किया औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कटिहार जिले के कुरसेला थाना में सोमवार को पूर्णिया रेंज के आईजी विवेकानंद सिन्हा ने औचक निरीक्षण...
मनिहारी थाना में बक़रीद को लेकर शांति समिति की बैठक।
संवेदनशील जगहों पर दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी प्रतिनियुक्त रहेंगे: एसडीएम मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना परिसर में सोमवार दोपहर...
