November 12, 2026

पतंजलि योग समिति कटिहार ने मनाया 31 वां स्थापना दिवस ।

Read Time:2 Minute, 23 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

पतंजलि योग समिति एवं भारत स्वाभिमान न्यास कटिहार के तत्वावधान में 31 वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर योग, हवन के द्वारा पूरे पतंजलि परिवार के साथ सामूहिक रूप से कार्यक्रम का संचालन किया गया। भारत स्वाभिमान न्यास कटिहार के जिला प्रभारी दयाशंकर राय ने बताया कि भारतीय संस्कृति को विरासत योग आयुर्वेदिक यज्ञ एवं प्राकृतिक चिकित्सा पर विशेष रूप से चर्चा किया गया।इसे हरिद्वार से पहुचाने का संकल्प लिया गया। जिससे प्रत्येक व्यक्ति निरोग होने के साथ लंबी उम्र प्राप्त कर सके। जिला प्रभारी श्री राय ने बताया कि योग प्रत्येक व्यक्ति को किसी भी कार्य में योग्य बनाता है। यदि व्यक्ति आहार,बिहार यानी रहने, खाने का तौर तरीका सही कर ले, तो व्यक्ति बीमार नहीं पड़ेगा। पतंजलि परिवार द्वारा सभी सदस्यों से कहा गया कि अधिक से अधिक स्कूलों को भारतीय शिक्षा बोर्ड से जोड़ा जाए। जो सभी केंद्रीय बोर्ड तथा सीबीएसई बोर्ड के समान हैं। जिससे सभी बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सके और बच्चे उच्च शिखर एवं संस्कार को प्राप्त कर सके। जिला प्रभारी श्री राय ने कहा कि बच्चे ही परिवार समाज एवं राष्ट्र का भविष्य है। इस प्रकार भारत विश्व गुरु बनकर सोने की चिड़िया कहलाएगी। कार्यक्रम को सफल बनाने में राजेंद्र पासवान, राजीव कुमार, सार्थक राय सिंघानिया, शिवम कुमार, सुभाष कुमार, सालिक कुमार, मनोज गुप्ता, विनोद प्रसाद,रंजन राय आदि ने सहयोग किया।

Previous post डीएम व एसपी ने विभिन्न योजनाओं का किया निरीक्षण
Next post देसी कट्टा के साथ एक युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial