विधान पार्षद पहुंचे बलिया बेलौन पीड़ित परिवार से मिलकर दिया सांत्वना ।
प्रवीण कुमार (कटिहार)
बीते दिनों सालमारी में संचालित मानक विहीन निजी नर्सिंग होम की लापरवाही से बलिया बेलौन थाना क्षेत्र निवासी राजेश कुमार दास की पत्नी इंदू देवी कि बीते दिनों मौत हो गई थी।विधान पार्षद अशोक अग्रवाल जी के द्वारा उनके आवास पर पहुंचकर पूरी घटना की जानकारी ली पीड़ित परिवारों द्वारा बताया गया की सालमारी प्राइवेट नर्सिंग होम में मेरी पत्नी इंदु देवी को प्रसूति के लिए भर्ती कराया गया था वहां पर ऑपरेशन कर एक लड़के को भी इंदु ने जन्म दिया। जन्म देने के उपरांत इंदु देवी की हालत काफी गंभीर होती चली गई परिवार द्वारा बताया गया कि गलत तरीका से ऑपरेशन करने पर तबीयत बिगड़ी तो आनन-फानन में उसे लाइन बाजार पूर्णिया स्थित एक डॉक्टर के यहां ले जाया गया मगर उसका शरीर काम करना बंद कर दिया था। फिर उसकी मौत हो गई। पूरी घटना की जानकारी विधान पार्षद अशोक अग्रवाल को दी गई विधान पार्षद द्वारा स्थानीय प्रशासन से बात कर घटना में सम्मिलित सभी नर्सिंग होम के संचालक सहित आशा कर्मी एवं अन्य लोगों पर करने का निर्देश दिया गया साथ ही जिनके द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया है। उस पर कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की पीड़ित परिवारों को आश्वासन दिया गया। विधान पार्षद अशोक अग्रवाल द्वारा फोन पर उच्च पदाधिकारी से बात कर पूरी घटना का सुपरविजन जल्द से जल्द कर कर पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाने का निर्देश एवं अपनी ओर से पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। अशोक अग्रवाल जी के साथ कदवा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी चंद्रभूषण ठाकुर, भाजपा मंडल अध्यक्ष हरदेव घोष, सत्येंद्र साह, अमित अग्रवाल, आदर्श अग्रवाल, नरेश चंद्र दास, सागर महतो, सरवन कुमार दास, संजय दास, विजय दास, देवनारायण दास, दिनेश साह, रविंद्र कुमार दास, प्रदीप कुमार दास एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ता, ग्रामीण एवं पंचायत प्रतिनिधि शामिल थें।
