November 12, 2026

पति ने घर में लगाई आग, जेवरात और नकदी लूटकर फरार

Read Time:1 Minute, 17 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी के कुमारीपुर पंचायत के रसूलपुर स्थित वार्ड नंबर 1 में बुधवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। जूली खातून ने अपने पति मोहम्मद कौशर पर घर में पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने और नकदी व जेवरात लूटने का आरोप लगाया। जूली के माता-पिता के अनुसार, शादी के पांच माह बाद ही कौशर ने दूसरा विवाह कर लिया और जूली को प्रताड़ित करने लगा।घटना की रात मुंबई से लौटे कौशर ने घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवरात लूटे, फिर आग लगा दी। पड़ोसियों ने किसी तरह आग बुझाई, लेकिन घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। जूली के पास अब जरूरी दस्तावेज भी नहीं बचे हैं। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची। जूली ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाने की बात कही है। पंचायत प्रतिनिधि भी मौके पर मौजूद थे।

Previous post डीएम ने आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया, बच्चों को दी प्रेरणादायक सीख
Next post कुमारीपुर पंचायत में आरटीपीएस का नया भवन मिला, ग्रामीणों को मिलेगी सुविधा
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial