November 10, 2026

मनिहारी शिवसेना मंदिर में दान पेटी चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना।

Read Time:1 Minute, 24 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी रेल थाना परिसर स्थित शिवसेना शिव मंदिर में बीती रात चोरी की एक शर्मनाक घटना सामने आई है। एक चोर ने मंदिर में रखी दान पेटी को तोड़कर उसमें रखे रूपए-पैसे चुरा लिए। यह पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में साफ तौर पर कैद हो गई है और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।शिवसेना मंदिर के अध्यक्ष अभय सिंह ने घटना को लेकर कड़ी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि “चोरों का कोई धर्म नहीं होता, उन्हें केवल पैसे से मतलब होता है। मंदिर जैसी पवित्र जगह को भी नहीं बख्शना बेहद निंदनीय और घृणित कार्य है।”मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दे दी गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर युवक की पहचान की जा रही है। पुलिस ने शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया है। फिलहाल क्षेत्र में चोरी की इस घटना को लेकर भक्तों में आक्रोश व्याप्त है।

Previous post भुमि विवाद को लेकर जनता दरबार हुआ आयोजित ।
Next post भूमि विवाद निपटारे हेतु जनता दरबार आयोजित।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial