बीडीओ ने किया फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम की शुरुआत।
अशोक कुमार (डडंखोरा)
फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर प्रखंड अंचल कार्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी अमर अब्दाली ने पदाधिकारी एवं कर्मियों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाकर कार्यक्रम की शुरुआत किया। साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं उप स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर एवं ए एन एम के द्वारा तथा सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों उम्र के अनुसार बच्चे बच्चियों पुरुष एवं महिलाओं को फाइलेरिया जैसे संक्रामक रोग के बचाव के लिए एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जा रही है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर प्रदीप कुमार ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लोगों को दवाई की खुराक खिलाकर कार्यक्रम की शुरूआत किया ।इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर प्रदीप कुमार ने बताया कि फाइलेरिया एक संक्रामक रोग है जो की निमेटोट परजीवियों की वजह से होता है। इससे शरीर में सूजन और बुखार हो सकता है। त्वचा का मोटापा होना और पैर में सूजन समान लक्षण है। फाइलेरिया मच्छरों की एक प्रजाति के एक कीड़े के काटने से होता है जिससे फाइलेरियल वॉर्म कहते हैं। यह वार्म खून चूसते हैं जिसकी वजह से लसिका तंत्र शरीर में फील्ड यानी द्रव पदार्थ के स्तर को संतुलित करता है इसके संक्रमण होने से लसिका तंत्र और असंतुलित हो जाता है इससे शरीर में सूजन , भारीपन की शिकायत होने लगती है।एल्बेंडाजोल की गोली चबाकर खाना है, वहीं डी ई सी को पानी के साथ खाना है।प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि हमेशा मच्छरदानी का प्रयोग करें ।अपने आसपास गंदगी ना रहने दे। गड्ढे या टूटे-फूटे बर्तन आदि को आसपास ना रहने दे ,उसमें अगर जल जमा होता है तो उसे तुरंत हटा दें क्योंकि हानिकारक कीड़े या मच्छर ऐसी जगह पर ज्यादा पनपते हैं।
More Stories
चांदपाड़ा मार्केट में नशे के खिलाफ ग्रामीणों की बैठक, जिला परिषद सदस्य ने प्रशासन से किया सख्त कार्रवाई की मांगस्मैक व सूखा नशा की कथित बिक्री को लेकर चिंता, युवाओं को बचाने के लिए सामूहिक अभियान चलाने का आह्वान
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) जिला परिषद क्षेत्र संख्या-26 के अंतर्गत चांदपाड़ा मार्केट में कथित रूप से सूखा नशा और स्मैक आदि...
धूमधाम से मनाया गया आदिवासी परब कर्मा पूजा समारोह और देखी गई श्रद्धालुओं के चेहरों में उत्साह की झलक
कोमल गुप्ता (कटिहार) वर्षों से चली आ रही आदिवासी परब कर्मा पूजा की परंपरा इस वर्ष भी पूरे उत्साह और...
513.9 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 45-50 लाख रुपये कीमत का अनुमान।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनसाही थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी...
प्राचार्य को दिनकर राष्ट्रीय सम्मान मिलने पर एबीवीपी ने दिया बधाई
कोमल गुप्ता (कटिहार) दिनकर स्मृति न्यास, बेगूसराय की ओर से आयोजित कार्यक्रम में केबी झा कॉलेज के प्राचार्य डॉ संजय...
डायबिटीज से बढ़ता है मोतियाबिंद का खतरा, लापरवाही से जा सकती है आंखों की रोशनी _ डॉ० शफीउल्लाह
मो0 सनाउल्लाह(बारसोई) आंखें मानव शरीर का सबसे महत्वपूर्ण और अनमोल अंग हैं। आंखों की रोशनी में थोड़ी सी भी कमी...
ग्वालटोली-कुसीदा राज्यमार्ग फिर बना हादसे का कारण, संकरे रास्ते में 11 केवी पोल से जा सटा ट्रक
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) ग्वालटोली-कुसीदा राज्यमार्ग पर सड़क की जर्जर हालत और पर्याप्त चौड़ाई नहीं होने के कारण गुरुवार सुबह करीब...
