September 15, 2026

कार व बीएसएनएल जेनरेटर गाड़ी की टक्कर से एक की मौत,तीन घायल।

Read Time:1 Minute, 27 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

कटिहार मनिहारी फोरलेन के लालबाग चौक पर शवदाह कर लौट रहे कार की नियंत्रण खोने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि लालबाग चौक के पास बीएसएनएल द्वारा पाईपलाईन बिछाया जा रहा है। मनिहारी की ओर से शवदाह कर लौट रही कार अनियंत्रित होकर बीएसएनएल की जेनरेटर गाड़ी से टकरा गई।इस दुर्घटना में कार चालक पुर्णिया भवानीपुर निवासी विजय साह की मौके पर मौत हो गई।कार में सवार अन्य तीन बमबम कुमार, गोपाल मेहता व ननकु मंडल घायल हो गए जिसे कटिहार सदर अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। घायल में गोपाल मेहता की हालत गंभीर बताई जा रही है। मौके पर मनिहारी पुलिस के इंस्पेक्टर बिपिन कुमार,एस आई गोतम कुमार, एएसआई अंजनी कुमार, एएसआई अरुण कुमार और पीएसआई सद्दाम हुसैन पहुंचकर अग्रतर कार्रवाई में जुट गए थे। पीएसआई सद्दाम ने बताया कि सभी के परिजनों को सुचना दे दी गई है।

Previous post एक दिवसीय जलसा के आयोजन लेकर तैयारियां जोरों पर।
Next post दर्जनों लोगों ने जन सुराज पार्टी की सदस्यता ली, संगठन की मजबूती पर चर्चा किया
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial