June 26, 2026

डॉ0 शकील अहमद खान कदवा में दिन-रात कर रहे हैं जनसम्पर्क

Read Time:3 Minute, 56 Second

कदवा विधानसभा क्षेत्र का किया है सर्वांगीण विकास : डॉ0 शकील अहमद खान ।

प्रवीण कुमार, कदवा (कटिहार)

कदवा विधानसभा क्षेत्र के इंडिया महागठबंधन के कांग्रेस उम्मीदवार सह विधायक डॉक्टर शकील अहमद खान के द्वारा क्षेत्र भ्रमण कर अपने पक्ष में मतदाताओं से वोट करने की अपील कर रहे हैं। डॉ0 शकील अहमद खान विधायक कार्यकाल में कदवा विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास किया। डॉ शकील अहमद खान ने अपने चुनावी मेनिफेस्टो में कहा है कि पिछले 10 वर्षों में आपके सहयोग से कदवा में सड़कों, पुलों,अस्पतालों,स्कूलों,बिजली बाढ़ नियंत्रण,खेल और आपदा भवनों सहित कई विकास कार्य किये हैं। विपक्ष में रहते हुए भी मैं बहुत काम करायें और विधानसभा व मंत्रालय में हमेशा कदवा की तरक्की के लिए आवाज उठाया है। लेकिन बिहार सरकार और प्रशासन भ्रष्टाचार की चरम सीमा पर है।अधिकारी बे लगाम है और जनता परेशान है।अब समय है कि इस अन्याय पूर्ण और भ्रष्ट सरकार को बदलने का महागठबंधन के उम्मीदवार के रूप में आपसे अपील करता हूं कि आइयें हम सब मिलकर सामाजिक न्याय, सुरक्षा, विकास और भाईचारा की सरकार बनायें।आइये घर-घर अधिकार पहुंचाइये। डॉक्टर शकील अहमद खान ने कहा कि कदवा प्रखंड के पहलागढ़ पंचायत के गांधीनगर ग्राम में कब्रिस्तान के परिसर का घेराबंदी कार्य पूर्ण कराया। सिंगलपुर कब्रिस्तान परिसर का घेराबंदी कर पूर्ण कराया। आदिवासी टोला हरदा से हरदा चौक तक सड़क का निर्माण। मुस्लिम टोला हरदा से सिंगलपुर चौक तक सड़क का निर्माण,पोथी कॉलोनी में सड़क का निर्माण,पहलागढ़ पूरब टोला में सड़क का निर्माण,शिक्षा के क्षेत्र में ए एल उच्च विद्यालय सनौली में बेंच डेक्स देने का कार्य किया। अंबेडकर आवासीय उच्च विद्यालय में बेंच डेक्स देने का कार्य किया।अंबेडकर आवासीय विद्यालय सोनौली में 85 लाख के भवन का जीर्णोद्धार कराया।जल नल योजना घर-घर तक पहुंचाने का कार्य किया। बाझारा से बड़गाछ तक सड़क का जीर्णोद्धार कराया,हरदा सड़क से चाय टोला तक पीसीसी सड़क निर्माण कार्य कराया। सरस्वती पुस्तकालय सोनौली से इमामबाड़ा तक पीसीसी सड़क निर्माण कार्य कराया। प्राथमिक विद्यालय सिंगलपुर में अतिरिक्त वर्ग कक्षा का निर्माण कार्य की स्वीकृत कराया। प्राथमिक विद्यालय हरदा,मध्य विद्यालय पहलागढ़,ए एल उच्च विद्यालय सनौली,अंबेडकर आवासीय विद्यालय सनौली,कन्या मध्य विद्यालय सनौली में बुक सेफ की देने का काम किया। प्राथमिक विद्यालय सिंगलपुर में 40 पीस बेंच डेक्स देने का कार्य किया है।

Previous post पूर्व पथ निर्माण राज्य मंत्री हिमराज सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ कर रहे हैं जनसम्पर्क
Next post आशा सुमन अपने समर्थकों के साथ घूम-घूम कर मांग रही है वोट
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial