पूर्व पथ निर्माण राज्य मंत्री हिमराज सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ कर रहे हैं जनसम्पर्क
बलिया बेलौन थाना क्षेत्र के पंचायतों के प्रत्येक गांव मोटरसाइकिल से पहुंचे।
गुब्बारा छाप में मतदान करने के लिए कर रहे हैं अपील ।
प्रवीण कुमार, कदवा (कटिहार)
कदवा विधानसभा क्षेत्र के स्वतंत्र प्रत्याशी सह पूर्व पथ निर्माण राज्य मंत्री हिमराज सिंह ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ नियमित रूप से बैठक कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं का सहयोग इन्हें भरपूर मिल रहा है। आज भी सादे लिवास में रहकर डोर टू डोर पदयात्रा कर प्रचार कर रहे हैं। सादा कुर्ता,सादा पजामा,गले में गमछा डाले,पैर में साधारण चप्पल पहने हुए गांव- गांव तथा खेत- खलिहानों में अपने चुनाव चिन्ह गुब्बारा छाप का पर्चा लेकर प्रचार कर रहे हैं। आज पूर्व पथ निर्माण राज्य मंत्री ने बलिया बेलौन थाना क्षेत्र के सभी पंचायत के प्रत्येक गांव मोटरसाइकिल से पहुंचें। मोटरसाइकिल से उतरकर डोर टू डोर मतदाता से मिलकर उनका हाल-चाल लिए और अपने चुनाव चिन्ह गुब्बारा छाप में मतदान करने के लिए आग्रह भी किया।आज हिमराज सिंह डोर टू डोर पदयात्रा कर रहे थे, तो देखा गया कि उनके चेहरे पर काफी थकान दिख रहा था। क्योंकि सुबह से देर शाम तक पदयात्रा कर काफी थक चुके थे। इसके बावजूद भी वह मतदाताओं से बड़े ही प्यार से अपनी बातें रखते रहे थे। हिमराज सिंह की खासियत यह है कि यह सामने वाले व्यक्ति का बेहद सम्मान करते हैं। जिसके कारण आम लोगों का उनके प्रति सहानुभूति दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। जो यह संकेत है कि आने वाला 11 नवंबर को उनके पक्ष में अधिक से अधिक लोग मतदान कर सकते हैं। हिमराज सिंह के अच्छे व्यवहार के कारण मतदाता स-हृदय पूर्वक सम्मान के साथ उन्हें घर में बिठाते हैं।यह पारिवारिक सदस्य की तरह अपनी व्यथा को भी बताते हैं।उनकी व्यथा को सुनने के बाद मतदाताओं इन्हें भरपूर आशीर्वाद देते हुए आश्वासन देते हैं कि हम लोग आपके साथ हैं। हिमराज सिंह प्रत्येक दिन सुबह घर से सत्तू पीकर निकलते हैं।नास्ता तथा दोपहर का खाना भी घर खाने का इन्हें समय नहीं मिलता है।भूखे प्यासे देर शाम तक गांव-गांव,खेत खलिहान,हाट-बाजार घूम घूम कर अपने से प्रचार कर रहे हैं। इनकी परेशानी को देखकर मतदाताओं को भी दया की भावना उत्पन्न हो जाती है।हिमराज सिंह के द्वारा इतना कठिन परिश्रम दिन रात किया जा रहा है। जिसके कारण इन्हें भरपूर सहानुभूति मिल रहा है। हिमराज सिंह के साथ इनके लड़का एवं पारिवारिक सदस्य के साथ-साथ समाज के भी लोग कड़ी मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने 2000 में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़े इन्हें सफलता मिली। इन्हें 34500 मत प्राप्त हुआ और इन्होंने निकटतम प्रतिबंध राजद प्रत्याशी अब्दुल जलील को लगभग 10000 वोट से पराजित कर पहली बार विधायक बने। 2000 में विधायक बने के बाद इन्हें लालू राबड़ी की सरकार में मंत्रिमंडल में शामिल कर लिया गया। इन्हें पथ निर्माण विभाग के राज्य मंत्री बनाया गया। इन्होंने पथ निर्माण राज्य मंत्री बनने के बाद कदवा विधानसभा सहित बिहार के विभिन्न जिलों में सड़कों का जाल बिछाने का कार्य किया। खासकर कदवा विधानसभा क्षेत्र में इन्होंने महानंदा नदी पर झौआ उच्च स्तरीय सड़क पुल बनाने का कार्य किया। जिससे कटिहार से बारसोई अनुमंडल का सड़क संपर्क जुड़ गया। जिससे लाखों लोगों आज इस पुल से आवागमन कर रहे हैं। इन्होंने सनौली- पूर्णिया पथ के मध्य दर्जनों पुल का निर्माण किया। इन्होंने सनौली- कटिहार पथ में भी दर्जनों सड़क पुल का निर्माण कार्य किया। इसके अलावे कदवा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न पंचायत में सड़क एवं पुल- पुलिया का निर्माण करने का कार्य किया। जिससे इन्हें विकास पुरुष के रूप में आम लोग ने उपाधि दिया। हिमराज सिंह कहते हैं कि इस बार आम जानते का आशीर्वाद मिला और हम विधायक बन जाते हैं, तो कदवा विधानसभा क्षेत्र में पहले की अपेक्षा चौगुन विकास कार्य करेंगें।इन्होंने कहा कि इस चुनाव में मेरा मुद्दा सम्मान,सुरक्षा और विकास है। इन्होंने कहा भ्रष्टाचार मुक्त कदवा विधानसभा क्षेत्र को बनाना है। इन्होंने कहा कि मुझे अगर कदवा विधानसभा की जनता विधायक बनता है, तो इन्हें विधायक से मिलने के लिए कदवा परिक्षेत्र से बाहर नहीं जाना होगा। क्योंकि मैं कदवा प्रखंड के पहलागढ़ पंचायत का निवासी हूं।और मैं नियमित रूप से अपने घर पर रहकर आम लोगों की सेवा करते आ रहे हैं।मुझसे मिलने के लिए जानता जनार्दन को किसी प्रकार की कठिनाई नहीं होगा। हिमराज सिंह एक सरल स्वभाव के व्यक्ति हैं। आम लोगों से मिलते-जुलते रहते हैं। ये एक मिलनसार व्यक्ति हैं। सब के प्रति सहयोग करने की भावना रखते हुए आ रहे हैं। जिसके कारण इनका हर वर्ग समुदाय में अच्छा पहचान बन गया है। इन्होंने कदवा विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं को मतदाता नहीं बल्कि पारिवारिक सदस्य के तरह रिश्ता निभाते हुए आ रहे हैं।आज के तिथि में ये पहचान के मोहताज नहीं रह गए हैं। हिमराज सिंह अपने चुनाव चिन्ह “गुब्बारा” छाप को लेकर आम लोगों के बीच पहुंच रहे हैं। आम लोगों से आशीर्वाद लेने का कार्य कर रहे हैं। इन्होंने लोक आस्था का महापर्व छठ के अवसर पर भी विभिन्न घाट पहुंचकर छठ व्रतियों एवं उनके परिजनों से आशीर्वाद लेने का कार्य किया है। और इन्हें आशीर्वाद भी मिल रहा है।ये नियमित रूप से जनसंपर्क कर मतदाताओं में अपने प्रति सहानुभूति बढ़ा रहे है। मतदाताओं का कहना है कि इस वार के विधानसभा चुनाव में स्थानीय उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करेंगे। ताकि विधायक को खोजने में किसी तरह की परेशानी ना हो सके। बाहरी लोगों को विधायक बनने से विधायक बनने के बाद उनसे मिलने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। जिसके कारण कदवा विधानसभा क्षेत्र का विकास और समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। इसलिए इस वर्ष लोकल प्रत्याशी को लायेंगे,बाहरी को भगाओ और कदवा को बचाओ नारा को देते हुए मतदाता इस बार स्थानीय उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करने का लगभग मन बना लिया है।
