May 26, 2026

जमीनी विवाद में एक की मौत, दो घायल दो डिसमिल जमीन को लेकर चल रहा था विवाद, कई बार हो चुकी थी पंचायती ।

Read Time:3 Minute, 26 Second

मनोरंजन साहा (बारसोई)

बारसोई पुलिस ने एक आरोपी महिला को किया गिरफ्तार अन्य की तलाश जारी

बारसोई थाना क्षेत्र अंतर्गत चांदपाड़ा पंचायत के कलियानगर ग्वालटोली गांव में दो भाइयों के बीच हुए जमीनी विवाद में हुए हमले से एक की मौत हो गई है, जबकि दो अन्य घायल है, जिसका प्राथमिक उपचार अनुमंडल अस्पताल बारसोई में करने के बाद बेहतर इलाज के लिए चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया है, घटना को लेकर बारसोई थाना में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए बारसोई पुलिस ने एक आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया जबकि अन्य की तलाश जारी है, मृतक के पुत्र नासिर 19 ने बताया कि 2 डिसमिल जमीन को लेकर बहुत पहले से ही विवाद चल रहा है इसको लेकर कई बार पंचायती भी हुई है परंतु कोई समाधान नहीं निकला उन्होंने कहा कि मंगलवार को उसके पिताजी मनौवर आलम 65 वर्ष अपने खेत में मवेशी को बांधकर लौट रहे थे इसी बीच पहले से घात लगाए मनौवर आलम के बड़े भाई नजीर आलम ने अपने पुत्र एवं परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर धारदार हथियार से हमला कर दिया, उन्होंने कहा कि पिताजी के ऊपर हुए हमले को देखते हुए हम सभी उन्हें बचाने गए परंतु वह लोग मिलकर हम सभी को बुरी तरह घायल कर दिया, उन्होंने बताया कि उन लोगों के पास हथियार था इसलिए हम लोग उसका कुछ भी नहीं कर पाए, स्थिति को देखकर स्थानीय लोग भी घटनास्थल पर पहुंचे और बीच बचाव किया जिसमें कई लोग घायल हो गए स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अनुमंडल अस्पताल बारसोई लाया गया जहां चिकित्सकों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए कटिहार रेफर कर दिया, इलाज के दौरान मनौवर आलम 65 की मौत हो गई और दो बेटे का इलाज चल रहा है, जिसमें नासिर, मसीबुल शामिल है, उन्होंने प्रशासन से न्याय दिलाते हुए दोषियों पर कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है, घटना के बाद मृतक के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए कटिहार भेजा, बुधवार को जब शव घर पहुंचा तो परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था सभी शव के पास रोते बिलखते रहे, मामले में बारसोई के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जावेद अनवर अंसारी ने कहा कि एक आरोपी महिला जुबेदा खातून की गिरफ्तारी की गई है, आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस छानबीन कर रही है

Previous post अनियंत्रित ऑटो के पलटने से वृद्ध महिला की मौत
Next post बारसोई नगर पंचायत के जल निकासी की समस्या जल्द होगी दूर, मुख्य पार्षद
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial