आईटीआई नवाबगंज में शांतिपूर्ण माहौल में प्रायोगिक परीक्षा संपन्न, दंडाधिकारी की रही निगरानी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
नवाबगंज (मनिहारी) स्थित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में अखिल भारतीय व्यावसायिक परीक्षा 2025 के अंतर्गत प्रायोगिक परीक्षा का आयोजन शांतिपूर्ण, पारदर्शी और कदाचार मुक्त वातावरण में किया गया। परीक्षा की निगरानी दंडाधिकारी के रूप में उपस्थित प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी अमित कुमार द्वारा की गई।संस्थान के प्रभारी प्राचार्य ई. राम रतन राम ने बताया कि प्रथम वर्ष के कुल छह ट्रेडों के 121 परीक्षार्थी इस परीक्षा में शामिल हुए हैं। द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षा की तिथि 18 जुलाई निर्धारित की गई है।प्राचार्य श्री राम ने बताया कि संस्थान में पढ़ने वाले छात्रों को यूनिफॉर्म के लिए तीन हजार रुपये की राशि प्रदान की जाती है। उन्होंने नवाबगंज आईटीआई को ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राओं के लिए वरदान बताते हुए अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को संस्थान में दाखिला दिलाकर उन्हें तकनीकी शिक्षा के माध्यम से स्वावलंबी बनने का अवसर दें।उन्होंने यह भी जानकारी दी कि इस संस्थान से प्रशिक्षण प्राप्त कई विद्यार्थियों का प्लेसमेंट भी सफलतापूर्वक हो चुका है, जिससे यहां के युवाओं को बेहतर भविष्य की राह मिली है।
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
