July 22, 2026

डीआरएम ने संतोषी गेट स्थित छठ पूजा हेतु बना घाट का लिया जायजा

Read Time:2 Minute, 51 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

कटिहार रेल मंडल अंतर्गत डीआरएम सुरेंद्र कुमार द्वारा शनिवार की संध्या कटिहार स्टेशन का औचक निरीक्षण किया गया। इस औचक निरीक्षण के दौरान डीआरएम सुरेंद्र कुमार द्वारा अपने सभी रेल अधिकारियों के काफिला के साथ कटिहार स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 01 से लेकर प्लेटफार्म संख्या आठ तक घूम घूम कर कटिहार स्टेशन पर यात्रियों की सुविधाओं आदि की स्थिति का जायजा लेते हुए संबंधित रेल अधिकारियों को कई दिशा निर्देश दिए गए ।डीआरएम सुरेंद्र कुमार द्वारा छठ महापर्व पर कंट्रोल जाकर यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर स्टेशन और रेल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरा का भी निरीक्षण करते हुए संबंधित रेल अधिकारियों को कई दिशा निर्देश दिया गया। डीआरएम श्री कुमार द्वारा तत्काल यात्रियों के आवागमन को सुलभ करने के दिशा में वर्षो से बंद परे प्लेटफार्म संख्या एक के फुट ओवर ब्रिज के बाहर निकासी को पुनः खोल दिया गया। कटिहार स्टेशन के निरीक्षण के बाद डीआरएम सुरेंद्र कुमार अपने काफिला के साथ संतोषी गेट स्थित रेल छेत्र में बने छठ पूजा हेतु घाट का मुयायना किया गया और बैरिकेटिंग, बिजली, साफ सफाई, सुरक्षा आदि की दिशा में संबंधित रेल अधिकारियों को कई दिशा निर्देश दिए। डीआरएम श्री कुमार द्वारा रेल फाटक पर दोनो दिन आरपीएफ के अतिरिक्त जवानों के तैनात हेतु निर्देश दिए गए। जिससे श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत का सामना नही करना पड़े। डीआरएम सुरेंद्र कुमार ने रेल प्रशासन की ओर से महापर्व छठ पूजा के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दी ।इस अवसर पर एडीआरएम चौधरी विजय कुमार, सीनियर डीसीएम जी प्रशांत कुमार, सहायक कमांडेंट आरपीएफ दिलीप कुमार शर्मा सहित सभी विभाग के रेल अधिकारीगण मौजूद थे।

Previous post युवा कांग्रेस ने छठ व्रतियों के बीच पूजा सामग्री का किया वितरण
Next post उगते सूर्य को अ‌र्घ्य देकर छठ महापर्व का हुआ समापन ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial