युवा कांग्रेस ने छठ व्रतियों के बीच पूजा सामग्री का किया वितरण
प्रवीण कुमार (कटिहार)
कटिहार युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मनी पासवान एवं युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव इश्तियाक आलम के संयुक्त नेतृत्व में कटिहार के मिर्चाईबारी शीतला स्थान में छठ व्रतियों के बीच पूजा सामग्री का वितरण किया गया। इस दौरान छठ व्रतियों को सूप,नारियल सहित कई पूजन सामग्री दी गई। मौके पर मुख्य रूप से कांग्रेस के कटिहार जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव के अलावा अल्तमश दीवान, पुतुल सिंह,सऊद आलम, संजय सिंह मुख्य रूप से मौजूद थें। मौके पर कांग्रेस के कटिहार जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने भी युवा कांग्रेस के इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि महापर्व छठ के मौके पर युवा कांग्रेस की ओर से यह एक अच्छी पहल है उन्होंने कहा कि महापर्व छठ के मौके पर छठ व्रतियों के बीच पूजन सामग्री का वितरण महापुरुष छठ की आस्था है। उन्होंने कहा कि लोक आस्था के महापर्व छठ एक ऐसा पर्व है जो सभी आपसी भाईचारे के साथ मनाते हैं। वही युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मनी पासवान ने कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी युवा कांग्रेस की ओर से छठ व्रतियों के बीच पूजा सामग्री का वितरण किया गया हैं। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस की ओर से छठ व्रतियों के लिए हर वर्ष यह पहल की जाती हैं और आगे भी लगातार जारी रहेगा।युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव इश्तियाक आलम ने कहा कि लोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर सैकड़ो छठ व्रतियों के बीच पूजन सामग्री का वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि महापर्व छठ शांति और सौहार्द के साथ पूरे कटिहार जिला में मनाया जाएगा। कांग्रेस नेता अल्तमश दीवान एवं कांग्रेस नेत्री अंजुमन कौसर उर्फ अम्रपाली यादव और संजय सिंह ने भी युवा कांग्रेस की इस पहल को अच्छी पहल बताया। इस दौरान राकेश पोद्दार, कुंदन झा, शिवम सिंह, सूरज मिश्रा, सोनू राय,नीरज पोद्दार, लकी राय, अमर पासवान, मनीष पासवान, अतुल पासवान, सागर साह,प्रीतम चक्रवर्ती सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस के कई नेता मुख्य रूप से मौजूद थें।
