September 20, 2026

दियरा में विधि व्यवस्था को ले एसडीपीओ के नेतृत्व में चहलकदमी

Read Time:1 Minute, 7 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

इन दिनों दियरा में फसलों की सुरक्षित कटाई विधि व्यवस्था के लिए पहली प्राथमिकता है। सोमवार को प्र.एसडीपीओ शैलेश प्रीतम के नेतृत्व में थानाध्यक्ष रामविलास सिंह ने दल बल के साथ दियरा के विभिन्न क्षेत्रों, महेशपुर , कमालपुर, बैजनाथपुर,बाखरपुरका दौरा कर शांति का संदेश दिया। पिछले दिनों कई अपराधियों को सलाखों में पहुंचने के कारण बचे प्रशिक्षु अपराधियों द्वारा काला सोना पर काला नजर दौड़ाने का प्रयास किया जा सकता है। परन्तु प्रशासन की दबीश के कारण बचे नवजात अपराधी गर्भ से निकल नही पा रहे हैं। एसडीपीओ ने किसानों से बेफिक्र होकर उपजाए फसलों की तैयारी करने को कहा।कहा कि किसी भी कीमत पर अपराधियों को बख्शा नही जायेगा।

Previous post धूमधाम के साथ मनाया गया विद्यालय का स्थापना दिवस 
Next post डीटीओ ने चार वाहनों का काटा चालान डीटीओ ने कहा बिना प्लाष्टिक लगाए मिट्टी ढोने वाले ट्रकों पर होगी करवाई
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial