November 10, 2026

आपसी रंजिश मे दो पक्षों के बीच जम कर चली लाठीयां विवाद मे दो पक्षों के दो युवक घायल

Read Time:1 Minute, 45 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कुरसेला थाना क्षेत्र के नवाबगंज बासा टोला मे आपसे रंजिश को लेकर बुधवार को दो पक्षों में जमकर विवाद हुआ। जिसमे दोनों पक्षो के दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के नवाबगंज बासा टोला में आपसी रंजिश को लेकर दो पक्षो मे पूर्व से विवाद चल रहा था। ज्ञात हो कि कुछ दिन पूर्व भी ईसी मामले को लेकर तीखी झड़प हुई थी। वहीं बुधवार को उसी मामले को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए और देखते ही देखते दोनों पक्षो में लात-घुसे एवं लाठीयां चलने लगी। जिसमें मनोज मंडल गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुरसेला में भर्ती कराया गया। जहां पर चिकित्सक रितेश कुमार ने घायल कि प्राथमिक उपचार के उपरांत गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहीं दूसरे पक्ष के भी घायल एक युवक का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार किया गया।घटना को लेकर कुरसेला थाना में लिखित आवेदन दिया गया है। पुलिस मामले को लेकर उक्त स्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर रही है।

Previous post बीआरसी मे टीएलएम मेला का किया गया आयोजन।
Next post सशक्त पंचायत-नेत्री अभियान’ का उद्घाटन
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial