June 21, 2026

बदलते मौसम को लेकर हसनगंज स्वास्थ्य केंद्र में लगी मौसमी मरीजों की भीड़, बुखार, खांशी, जुकाम से पीड़ित मरीज पहुंच रहे हैं अस्पताल

Read Time:1 Minute, 55 Second

(हसनगंज डेस्क)

हसनगंज प्रखंड क्षेत्रों में बदलते मौसम को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इन दिनों मौसमी मरीजों की भीड़ लग रही है। मौसम उतार-चढ़ाव के कारण लोगों की परेशानी बढ़ गई है। जिसको लेकर मंगलवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हसनगंज में मौसमी मरीजों की संख्या में काफी बढ़ोतरी देखी गई। मौके पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ आयुष भारद्वाज व चिकित्सक अरुण कुमार ने कहा कि इनदिनों मौसम में अचानक गिरावट होने से ठंड बढ़ गई। ठंड होने से मौसमी मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। जिसमें खासकर बुखार, सर्दी, खांशी, जुकाम, गले में खराश वाले व्यक्ति अस्पताल पहुंच रहे हैं। इन दिनों एक ही परिवार के कई सदस्य सर्दी, बुखार से पीड़ित पहुंचते हैं। मौके पर उन्हें उचित दवाई एवं खानपान और साफ-सफाई रहने व ठंड से बचने पानी उबलकर पीने व साफ कपड़ा पहनने आदि की सलाह देने के साथ पोस्टिक आहार लेने की बात कही गई। बताया कि यह मौसम बदलाव का असर हैं। जो दवाई खाने व सावधानी बरतने से ठीक हो जाती है। बताया लगातार मौसम में गिरावट से ठंड व दोपहर में धूप के साथ मौसम में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। जिसको लेकर सर्दी-जुकाम, गले में खराश, बुखार आदि के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी देखी जा रही है।

Previous post किसानों को नहीं मिल रहा नलकूल योजनाओं की लाभ, किसानों में मायूसी
Next post अनुराष्ट्रीय पल्स पोलियो उन्मूलन अभियान को लेकर बिडीओ ने किया वैठक
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial