August 26, 2026

कोरोना काल में भुवन प्रकाश अग्रवाल ने जान जोखिम में रखकर सैकड़ो पीड़ित परिवार को दिया जीवन दान

Read Time:10 Minute, 3 Second

ऑक्सीजन मैन की उपाधि मिली ,डीएम तथा जिला जज ने किया सम्मानित ,स्काउट एंड गाइड में जिला से लेकर राज्य स्तरीय पुरस्कार मिला।

प्रवीण कुमार(कटिहार)

कोरोना काल में कटिहार के एक युवक ने जान जोखिम में रखकर कटिहार के सैकड़ो कोरोना पीड़ित परिवार को जीवन दान देने का कार्य किया है। जिसके कारण इनके सपरिवार भी कोविड-19 से संक्रमित हो गया। फिर भी यह युवक कोरोना पीड़ित लोगों की सेवा में निरंतर लगा रहा।इनके कार्य से प्रभावित होकर तत्कालीन जिला पदाधिकारी कंम्वल तनुज ने कोरोना योद्धा के रूप में पुरस्कृत किया। यहां तक की जिला सत्र न्यायाधीश ने भी सम्मानित किया। यह युवक कटिहार के लिए कोई नया चेहरा नहीं है। इनका नाम भुवन प्रकाश अग्रवाल है। इनका जन्म 13 नवंबर 1972 को कटिहार शहर के नया टोला, वार्ड नंबर 34 में हुआ है। इनके पिता ईट भट्ठा उद्योग के संचालक और अच्छे व्यापारी रहे हैं। एक पुत्र और एक पुत्री है। जिनका नाम कुमार एकलव्य एवं अनुराधा अग्रवाल है। इनके मामा सीताराम चमरिया हैं,जो कटिहार के विधायक तथा विधान पार्षद के पद पर आसीन रहे हैं। भुवन अग्रवाल की प्रारंभिक शिक्षा दीक्षा कटिहार के विभिन्न शिक्षण संस्थान से हुआ है। नर्सरी से केजी-2 तक की पढ़ाई सेंट जेवियर स्कूल कटिहार से हुई है। वर्ग 3 से वर्ग 5 तक की पढ़ाई बाल विद्यापीठ कटिहार, वर्ग 6 से 8 तक मारवाड़ी पाठशाला कटिहार, वर्ग 9 से मैट्रिक तक की पढ़ाई महेश्वरी एकाडमी कटिहार से 1988 में मैट्रिक में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए हैं। 1990 में आई.कॉम की डिग्री डीएस कॉलेज कटिहार से किया है। बी.कॉम की डिग्री 1993 में डीएस कॉलेज कटिहार से किया है। इन्होंने 1986- 87 में जब उच्च विद्यालय में अध्ययन कर रहे थे। तब इन्होंने स्काउट एंड गाइड की विभिन्न प्रशिक्षण प्राप्त करते हुए जिला से लेकर राज्य स्तरीय पुरस्कार प्राप्त किया है। इन्होंने जब महाविद्यालय में पठन-पाठन कर रहे थे, तब छात्रों के हित में कार्य करते-करते यह छात्र नेता के रूप में उभर गये। पढ़ाई लिखाई समाप्त करने के बाद पिताजी के साथ व्यवसाय में सहयोग करना प्रारंभ कर दिया। साथ ही समाज सेवा में भी जुट गए। 1993 में कटिहार में भीषण बाढ़ आई थी, उसे समय इन्होंने अग्रवाल मैत्री संघ का गठन किया और अग्रवाल मैत्री संघ के तत्वावधान में कटिहार जिले के बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री वितरण किया। 1995 में अग्रवाल मैत्री संघ के तत्वावधान में वैवाहिक परिचय सम्मेलन का झुनझुनवाला धर्मशाला कटिहार में आयोजित कर सामूहिक रूप से गरीब लड़कियों का शादी करने का कार्य किया। 1994- 95 में उनके कार्य को देखते हुए इन्हें मारवाड़ी युवा मंच का सदस्य बनाया गया। 1996 में मारवाड़ी युवा मंच का सह सचिव तथा 1997 में मारवाड़ी युवा मंच का अध्यक्ष बना दिया गया है। उनके कार्य को देखते हुए इन्हें 1999 में नगर पालिका करदाता संघ एवं कोसी प्रमंडल उपभोक्ता संरक्षण प्रतिष्ठान के नगर भवन कटिहार के कार्य समिति सदस्य बना दिया। 2003 में अधीन अजब लाल मांझी चिल्ड्रंस एकेडमी के कार्य समिति के सदस्य एवं डिविजनल रेलवे पैसेंजर एसोसिएशन के कार्य समिति का सदस्य बना दिया गया। 2004 में सीताराम चमरिया डिग्री कॉलेज के साथी निकाय के सदस्य बना दिया गया,जो अब तक है।2004 में चेंबर समाचार बुलेटिन एवं उपभोक्ता बुलेटिन में संपादक बनाया गया। पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार ने उनके बुलेटिन को देखकर काफी सराहना किया। 2005 में कटिहार रेलवे स्टेशन सलाहकार समिति के सदस्य लगातार दो बार रहे इंदिरा गांधी जिला राज्य पुस्तकालय कार्यकारिणी समिति के सदस्य रहे। 2005 में रेड क्रॉस सोसाइटी के कार्य समिति सदस्य बनाया गया। 2005 से पूर्व समता पार्टी के संस्थापक सदस्य रहे। यही से इनका राजनीतिक जीवन की शुरुआत हुआ।2006 में जन संघर्ष मोर्चा और मानवाधिकार संरक्षण प्रतिष्ठान के नगर अध्यक्ष बने। इसी वर्ष चेंबर ऑफ कॉमर्स के कार्य समिति का भी सदस्य बने।2009 में राष्ट्रवादी पार्टी के नेता तारिक अनवर के नेतृत्व में इन्होंने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। 2014 के लोकसभा चुनाव में इन्हें नगर निगम क्षेत्र का बूथ प्रभारी बनाया गया। 2015 में बिहार प्रदेशिक मारवाड़ी सम्मेलन के प्रदेश कार्य समिति सदस्य बनाया गया। 2019 में बिहार प्रदेशिक मारवाड़ी शिक्षा समिति के जिला अध्यक्ष बनाया गया। प्रदेश कार्य समिति के सदस्य भी हैं। इन्होंने इस क्षेत्र में समाज के जरूरतमंद बच्चों का शिक्षा के लिए बिना ब्याज पर ऋण उपलब्ध कराने का कार्य कर रहे हैं। साथ ही संकल्पित है कि पैसे क्या भाव में किसी भी बच्चे की शिक्षा अधूरी नहीं रहेगी। इन्होंने उपभोक्ता संरक्षण प्रतिष्ठान के द्वारा उपभोक्ता न्यायालय कटिहार में स्थापना हो इसके लिए आंदोलन,बैठक और विभागीय पत्राचार करने में निवर्तमान विधायक एवं विधान पार्षद सीताराम चमरिया के नेतृत्व में महती भूमिका निभाये। टाउन हॉल कटिहार के कोषाध्यक्ष बनाए गये। 2020-21 में कोविड-19 से संपूर्ण देश त्राहिमाम कर रहा था। इस क्रम में कटिहार जिला के लोग भी कॉविड-19 से त्राहिमाम का जीवन जीने को विवश थे। इस अवधि में इन्होंने जरूरतमंदों के बीच चेंबर ऑफ कॉमर्स,रेड क्रॉस सोसाइटी एवं नागरिक सुरक्षा समिति के द्वारा संयुक्त रूप से इन्हें राहत कार्य का संयोजक बनाया गया। इन्होंने इस अवधि में कटिहार जिले के लोग जो कोविड-19 से संक्रमित थे। उनकी सेवा में निरंतर लगे रहे। रेड क्रॉस के माध्यम से इन्होंने जरूरतमंद बीच ऑक्सीजन पहुंचाने के कार्य में लग रहे। 24 घंटा ऑक्सीजन उपलब्ध कराना इनका ड्यूटी बन गया था। जिसके कारण जिले के सैकड़ो लोगों को आक्सीजन प्रदान कर जीवन दान देने का कार्य किया। इन्हें ऑक्सीजन मैन के नाम से भी लोग जानने लगा था।यहां तक की जिला सत्र न्यायाधीश कटिहार के द्वारा कॉविड-19 में सराहनीय कार्य करने के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया था।कोविड-19 अवधि में उनके कार्य की प्रशंसा करते हुए डीएम कंबल तनुज ने भी इन्हें कोरोना योद्धा कह कर सम्मानित किया गया। 2024 में रेड क्रॉस में अग्निपिडितों की सहायता प्रभारी बनाया गया। 2024 में अग्नि दूत बनाकर रेड क्रॉस के बैनर तले पीड़ित परिवार के बीच तत्काल राहत सामग्री पहुंचाने का निरंतर कार्य कर रहे हैं। समाज के प्रति उनकी संवेदनशीलता, समाज में सामाजिक कुरीतियों का विरोध का आवाज उठाना,जरूरतमंदों का मदद करना, समाज में इन्होंने प्रमुख स्थान पर ला दिया। 2022 में नॉर्थ ईस्टर्न बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स के महासचिव पद पर पद पर चुने गये है।

Previous post जमीनी विवाद में तलवार और रड से हमला, एक गंभीर रूप से घायल।
Next post कटिहार में डॉक्टर्स सम्मान समारोह का आयोजित समारोह का उद्घाटन पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने किया
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial