कटिहार में डॉक्टर्स सम्मान समारोह का आयोजित समारोह का उद्घाटन पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने किया
प्रवीण कुमार(कटिहार)
डॉक्टर्स दिवस पर भारतीय रेडक्रोस सोसाइटी आयोजित देर शाम कटिहार सेवा सदन मे आयोजित डॉक्टर्स सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह को चेयरमैन डॉक्टर रंजना झा ने उन्होंने कहा आज मुझे गर्व है कि मै खुद एक चिकित्सक हूं और चिकित्सक को धरती का भगवान कहा जाता है।मुख्य अतिथि के रूप मे कार्यक्रम् का उद्घाटन करते हुए पूर्व उप मुख्य मंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि भारत में प्रत्येक वर्ष 1 जुलाई को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य है कि डॉक्टरों को उनके अमूल्य योगदान के लिए सम्मान दिया जाए। उन्होंने कटिहार के चिकित्सकों की प्रसंशा की। रेडक्रोस सचिव संतोष गुप्ता ने उपस्थित चिकित्सकों एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट का स्वागत किया। कोषाध्यक्ष पंकज पूर्वे ने कहा कि भारत सरकार ने सबसे पहले राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस वर्ष 1991 में मनाया था। अनिल चमरिया मंच संचालन करते हुए कहा कि आज डॉक्टर्स दिवस के साथ साथ चार्टर्ड अकाउंटेंट दिवस भी मनाया जाता है। इस मौके पर डॉक्टर्स के साथ साथ दो चार्टर्ड अकाउंटेंट सीए मितेश डालमिया एवं अभिषेक केडिया को भी सम्मानीत किया गया। इस मौके पर उपस्थित आईएम के सचिव डॉ के के मिश्रा ने अपने सम्बोधन मे रेडक्रॉस की प्रसंशा करते हुए कहा कि हर वर्ष रेडक्रॉस चिकित्सक दिवस पर हम चिकित्सकों को याद करती है और सम्मानित करने का काम करती है। आइएमए के उपाध्यक्ष डॉक्टर सुधीर,स्टेट बैंक के मुख्य प्रबंधक महेश कुमार सिंह मौजूद थे। संतोष गुप्ता ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान डॉक्टर बिना अपनी जान की परवाह किए दिन-रात मरीजों की सेवा में जुटे रहे इसे भुलाया नही जा सकता है। प्रबंध समिति सदस्य पुरुषोत्तम मोदी, नरेश साह,आलोक सिन्हा,बबन झा ने कहा कि आज उपमुख्य मंत्री के कर कमलों से कई चिकित्सकों को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। इनमें डॉ के के मिश्रा, डॉ सुधीर, डॉ आशुतोष झा, डॉ एल डी माहेश्वरी, डॉ एन के झा, डॉ सीमा मिश्रा, डॉ राकेश, डॉ शिप्रा सिंह, डॉ मृणाल रंजन, डॉ जायेंद्र ज्ञानू, डॉ के शंभुनाथ, डॉ रुपेश ठाकुर, डॉ रीना कुमारी, डॉ दिनेश भगत, डॉ राज अमन सिंह, डॉ निवेदिता मिश्रा के साथ डॉ रंजना झा आदि ने भाग लिया।
