July 27, 2026

स्कूलों में छुट्टियों में कटौती सनातनी विरोधी सर्कुलर वापस लेने को मुख्यमंत्री का किया पुतला दहन ।

Read Time:3 Minute, 6 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष गौरव पासवान के नेतृत्व में बिहार की महागठबंधन सरकार द्वारा हिंदुओं के पर्व त्यौहार में कटौती को लेकर शहर के शहीद चौक पर पार्टी के नेता व कार्यकर्ताओं ने बिहार के मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया। इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज राय प्राणपुर विधायक निशा सिंह, कोढा विधायक कविता पासवान, महापौर उषा देवी अग्रवाल, भाजपा जिला महामंत्री वीरेंद्र यादव, सौरभ कुमार मालाकार, जिला उपाध्यक्ष दिलीप वर्मा ने भाग लिया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज राय ने कहा कि बिहार सरकार के मुख्य नीतीश कुमार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकारी स्कूलों में रक्षाबंधन, जन्माष्टमी जिउतिया, छठ पर्व, जैसे प्रमुख हिन्दू पर्व त्यौहारो पर छुट्टियां रद्द करना बिहार सरकार की हिंदू विरोधी मानसिकता का परिणाम है।भाजपा जिला महामंत्री व युवा मोर्चा के जिला प्रभारी सौरभ मालाकार ने कहा कि रोज रोज नये प्रयोग से स्कूलों में पठन-पाठन चौपट हो गया है। शिक्षकों को अपमानित करने के हर दिन नया हथकंडा अपनाया जा रहा है। स्कूलों में छुट्टियों में कटौती कर महागठबंधन सरकार ने बता दिया कि वह सनातन विरोधी मानसिकता से ग्रसित है। भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष गौरव पासवान ने कहा कि सितंबर से दिसंबर तक विभिन्न पर्व त्योहारों पर स्कूलों में 23 छुट्टियां थी।जिसे घटाकर 11 कर दिया गया है। इस फैसले से शिक्षक सहित सभी लोग आहत हैं। इस मौके पर पुतला धन कार्यक्रम में महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रिना झा, युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रिंकू यादव, महेंद्र झा, सोनू सिंनहा,अभिषेक सिंह गोलू,सुनील शर्मा, सनी शर्मा, राहुल झा,ओमप्रकाश यादव, सीमा झा, नेहा किरण, विजय सिंह, चांदनी देवी, शेखर सिंह, सहित बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता ने नीतीश कुमार का पुतला दहन कर नीतीश कुमार मुर्दाबाद महागठबंधन सरकार मुर्दाबाद का नारा लगाया।

Previous post आरपीएफ ने चेकिंग अभियान में एक मोबाइल चोर को किया गिरफ्तार ।
Next post स्वच्छता अभियान के तहत पंचायत में हुआ डस्टबिन का वितरण ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial