November 12, 2026

सघन वाहन चेकिंग में 22 हजार का ई-चालान काटा गया।

Read Time:48 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

पुलिस कप्तान वैभव शर्मा के निर्देश पर मनिहारी के अंबेडकर चौक पर थानाध्यक्ष पंकज आनंद के नेतृत्व में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान गुजर रहे दोपहिया और तीन-पहिया वाहनों के कागजातों की जांच की गई। सब-इंस्पेक्टर अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि 18 बाइक और एक ऑटो के कागजातों में कमी पाई गई, जिसके चलते 22 हजार रुपये का ई-चालान काटा गया। अभियान में सहायक थानाध्यक्ष राज कुमार सहित पुलिस बल मौजूद रहे।

Previous post 132 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार ।
Next post शिविर लगाकर पशुओं का किया गया टिकाकरण ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial