माले कार्यकर्ताओं ने शिवानंदपुर मुखिया के समर्थन में किया धरना प्रदर्शन ।
मनोरंजन साहा (बारसोई)
बारसोई प्रखंड मुख्यालय मै माले नेत्री जूही महबूबा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने बारसोई प्रखंड मुख्यालय प्रांगण में धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं एवं ग्रामीणों ने शिवानंदपुर मुखिया नियाज अहमद अंसारी को जांच पड़ताल करने के नाम पर परेशान करने का आरोप लगाते हुए अविलंब दोषियों को गिरफ्तार करने का मांग किया । ज्ञात हो कि पंचायत चुनाव के दौरान वर्तमान मुखिया नियाज़ अहमद अंसारी द्वारा प्रतिद्वंदी जहरूल इस्लाम के जाति पर आपत्ति लगाएं जाने से अंचलाधिकारी द्वारा उनका नॉमिनेशन रद्द कर दिया गया था । जिसको लेकर प्रतिद्वंदी जहरूल इस्लाम निर्वाचन आयोग सहित विभिन्न कार्यालयों में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसको लेकर बार-बार जांच पड़ताल किए जाने से वतर्मान मुखिया एवं उनके समर्थकों में रोष व्याप्त है। इसपर न्याय की गुहार को लेकर भाकपा माले कार्यकर्ता एवं मुखिया समर्थकों ने प्रदर्शन कर जिला पदाधिकारी से दोषियों पर कार्रवाई करते हुए न्याय देने की मांग करी है । इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने अंचलाधिकारी पर शिवानंदपुर मुखिया पर परेशान करने का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की । भाकपा माले नेत्री जूही महबूबा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा आखिर जांच प्रक्रिया कब तक चलेगी, लगभग 2 वर्ष बीत चुके हैं और परिणाम शिफर है । उन्होंने इस संबंध में मांगपत्र देते हुए अविलंब जांचोपरांत दोषी व्यक्ति पर सख्त कानूनी कार्रवाई करने और बेवजह वर्तमान मुखिया को परेशान नहीं किए जाने का मांग किया। इस दौरान कोमरेड यासीन, मुखिया हाजिक हसन अंसारी, सोनु यादव, शिवकुमार यादव, सहित अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।
More Stories
चांदपाड़ा मार्केट में नशे के खिलाफ ग्रामीणों की बैठक, जिला परिषद सदस्य ने प्रशासन से किया सख्त कार्रवाई की मांगस्मैक व सूखा नशा की कथित बिक्री को लेकर चिंता, युवाओं को बचाने के लिए सामूहिक अभियान चलाने का आह्वान
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) जिला परिषद क्षेत्र संख्या-26 के अंतर्गत चांदपाड़ा मार्केट में कथित रूप से सूखा नशा और स्मैक आदि...
धूमधाम से मनाया गया आदिवासी परब कर्मा पूजा समारोह और देखी गई श्रद्धालुओं के चेहरों में उत्साह की झलक
कोमल गुप्ता (कटिहार) वर्षों से चली आ रही आदिवासी परब कर्मा पूजा की परंपरा इस वर्ष भी पूरे उत्साह और...
513.9 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 45-50 लाख रुपये कीमत का अनुमान।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनसाही थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी...
प्राचार्य को दिनकर राष्ट्रीय सम्मान मिलने पर एबीवीपी ने दिया बधाई
कोमल गुप्ता (कटिहार) दिनकर स्मृति न्यास, बेगूसराय की ओर से आयोजित कार्यक्रम में केबी झा कॉलेज के प्राचार्य डॉ संजय...
डायबिटीज से बढ़ता है मोतियाबिंद का खतरा, लापरवाही से जा सकती है आंखों की रोशनी _ डॉ० शफीउल्लाह
मो0 सनाउल्लाह(बारसोई) आंखें मानव शरीर का सबसे महत्वपूर्ण और अनमोल अंग हैं। आंखों की रोशनी में थोड़ी सी भी कमी...
ग्वालटोली-कुसीदा राज्यमार्ग फिर बना हादसे का कारण, संकरे रास्ते में 11 केवी पोल से जा सटा ट्रक
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) ग्वालटोली-कुसीदा राज्यमार्ग पर सड़क की जर्जर हालत और पर्याप्त चौड़ाई नहीं होने के कारण गुरुवार सुबह करीब...
