July 20, 2026

पूर्व डिप्टी सीएम ने 40 लाख की लागत से बने चारदीवारी कार्य का किया उद्घाटन ।

Read Time:2 Minute, 16 Second

तनवीर आलम (हसनगंज)

हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत अंतर्गत बघुवाकोल रिकिया स्थान शिव मंदिर प्रांगण में 40 लाख की लागत राशि से बने चारदीवारी निर्माण कार्य का उद्घाटन पूर्व डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने किया। पूर्व डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने बताया कि क्षेत्र में यह शिव मंदिर की ख्याति दूर-दूर तक फैली हुई है। यहां भव्य मेले का आयोजन होता है। जिसमें भक्तजनों और मंदिर की सुरक्षा की दृष्टिकोण से चार दीवारी निर्माण कार्य कराया गया है। जो भक्तजनों और मंदिर प्रांगण की सुरक्षा के लिए वरदान साबित होगा। बताया मंदिर कमेटी के सदस्यों व क्षेत्र के लोगों के आग्रह पर 40 लाख की लागत राशि से यह चारदीवारी निर्माण कार्य कराया गया है। जिसका विधिवत उद्घाटन मौजूद जनप्रतिनिधिगण व कार्यकर्ताओं के समक्ष किया गया। पूर्व डिप्टी सीएम ने मंदिर कमेटी के सदस्यों से चार दिवारी सुरक्षा को लेकर अपील किए गए। इस दौरान मंदिर कमेटी के उपस्थित लोगों ने पूर्व डिप्टी सीएम को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख नीलू देवी, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार मंडल, पूर्व भाजपा प्रखंड अध्यक्ष मुकेश श्रीवास्तव, भाजपा वरिष्ठ नेता ज्योतिष कांत कुअंर, दिलीप झा, विकास विश्वास, वासुदेव उरांव, रंजीत उरांव, प्रदीप दास, जगदीश दास, रामलाल उरांव‌ सहित भाजपा कार्यकर्तागण व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Previous post इम्प्लॉयिस यूनियन के सदस्यों ने निकाला विजय जुलूस
Next post दूर्गा पुजा में वनवे ट्रैफिक व्यवस्था चिन्हित कर लागू करे– पूर्व उपमुख्यमंत्री
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial