विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर मनिहारी में शस्त्र जमा कराने की प्रक्रिया जारी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
आगामी विधानसभा चुनाव 2025 को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से मनिहारी थाना क्षेत्र में शस्त्रधारियों से शस्त्र जमा कराने की कार्रवाई चल रही है। इसी क्रम में अब तक 60 प्रतिशत से अधिक शस्त्रधारियों ने अपने-अपने लाइसेंसी हथियार थाना में जमा कर प्राप्ति-नामा लिया है। शेष शस्त्रधारी भी धीरे-धीरे थाना पहुंचकर अपने शस्त्र जमा कर रहे हैं। थाना परिसर में यह प्रक्रिया लगातार जारी है ताकि चुनाव अवधि में किसी तरह की अप्रिय घटना न घटे। शुक्रवार को इस संबंध में जानकारी देते हुए सब-इंस्पेक्टर निरज कुमार निराला ने बताया कि शस्त्र जमा कराने का अभियान तब तक चलेगा जब तक सभी लाइसेंसी शस्त्र सुरक्षित रूप से थाना में जमा नहीं हो जाते। पुलिस प्रशासन ने शस्त्रधारियों से अपील की है कि वे समय पर शस्त्र जमा कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत बनाने में सहयोग करें।
More Stories
विषाक्त पदार्थ सेवन से युवक की हालत गंभीर, हायर सेंटर रेफर
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के कुरसेला बस्ती निवासी एक 17 वर्षीय युवक की हालत विषाक्त पदार्थ सेवन करने...
फार्मर रजिस्ट्रेशन अभियान में आई तेजी,किसानों का हुआ पंजीकरण
पूर्वजों के नाम पर जमीन होने से कई किसान रजिस्ट्रेशन से वंचित, सरकार से अलग व्यवस्था की मांग । जिला...
सर्वोदय कॉलेज की जमीन की नापी शुरू, चार दिनों में रिपोर्ट सौंपने का लक्ष्य सीओ
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला प्रखंड स्थित सर्वोदय कॉलेज, मवेशी अस्पताल, स्वास्थ्य अस्पताल, की जमीन को प्रशासनिक निगरानी में नापी शुरू...
मनिहारी के विद्यालय में आपदा सुरक्षा को लेकर मॉकड्रिल, बच्चों को सिखाए बचाव के तरीके
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में प्रधानाध्यापिका अर्चना कुमारी के नेतृत्व में...
बासा में लगी आग, हजारों की संपत्ति जलकर राख
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत स्टेट हाईवे-77 स्थित नवाबगंज चौक के समीप शुक्रवार की दोपहर एक बासा में...
विवाद में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या का किया प्रयास, हालत गंभीर
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के गांधी ग्राम बिंद टोली में पारिवारिक विवाद से परेशान एक महिला द्वारा फांसी...
