November 9, 2026

मनिहारी में EVM-VVPAT प्रशिक्षण अभियान, मतदाताओं को जागरूक करने पर जोर

Read Time:1 Minute, 0 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

आगामी विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर मनिहारी में निर्वाचन विभाग द्वारा EVM और VVPAT के सही उपयोग के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। 15 जुलाई से शुरू हुए डेमोंस्ट्रेशन में प्रशिक्षित कर्मी मतदाताओं को मशीन की कार्यप्रणाली, बटन दबाने की प्रक्रिया और VVPAT से पर्ची निकलने की विधि का लाइव प्रदर्शन कर रहे हैं। निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि उद्देश्य मतदाताओं को प्रक्रिया से पूरी तरह परिचित कराना और अफवाहों को दूर करना है। प्रशासन ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि प्रशिक्षण केंद्र जाकर स्वयं अभ्यास करें और दूसरों को भी जागरूक करें।

Previous post स्कूल चलो अभियान के तहत जगरनाथपुर पंचायत में निकाली गई जागरूकता रैली
Next post राष्ट्रव्यापी स्वच्छता मिशन के तहत पू. सी. रेलवे में स्वच्छता अभियान को मिली गति
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial