November 9, 2026

स्कूल चलो अभियान के तहत जगरनाथपुर पंचायत में निकाली गई जागरूकता रैली

Read Time:1 Minute, 38 Second

(हसनगंज डेस्क)

हसनगंज प्रखंड क्षेत्र के जगरनाथपुर पंचायत में ‘सर्व शिक्षा अभियान’ के अंतर्गत स्कूल चलो अभियान की शुरुआत की गई। इस अवसर पर पंचायत भवन से मुखिया प्रतिनिधि हिर्दय उरांव ने हरी झंडी दिखाकर प्रचार गाड़ी को रवाना किया।इस अभियान का मुख्य उद्देश्य 6 से 14 वर्ष तक के सभी बच्चों को सरकारी विद्यालयों में नामांकित कराना है। जागरूकता रैली के माध्यम से ऐसे बच्चों की पहचान की जाएगी, जिनका नामांकन तो स्कूल में है, लेकिन वे नियमित रूप से स्कूल नहीं जाते।प्रखंड समावयक मोहम्मद साकिब ने जानकारी दी कि यह अभियान न केवल नामांकन बढ़ाने के लिए है, बल्कि बच्चों और उनके अभिभावकों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए भी चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि हर पंचायत में प्रचार-प्रसार कर बच्चों को दोबारा स्कूल से जोड़ा जाएगा।कार्यक्रम के दौरान उप मुखिया रवि साह, मो. नावेद, वार्ड सदस्य अमर महतो सहित कई अन्य ग्रामीण उपस्थित थे। सभी ने इस अभियान की सराहना की और बच्चों को शिक्षा से जोड़ने की बात कही।

Previous post जयमाला शिक्षा निकेतन कटिहार के छात्रों ने एक बार फिर से अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया
Next post मनिहारी में EVM-VVPAT प्रशिक्षण अभियान, मतदाताओं को जागरूक करने पर जोर
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial