स्मैक का सेवन करते हुए एक दर्जन से अधिक युवा गिरफ्तार 3.10 ग्राम स्मैक सहित 05 मोबाइल बरामद।
क़ुरसेला (राजशेखर जयसवाल)
कुरसेला पुलिस ने सूखा नशा के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के तीनघड़िया स्थित अयोध्या प्रसाद उच्च विद्यालय के पुराने भवन से स्मैक का सेवन करते हुए 14 युवकों को गिरफ्तार किया है।इस बाबत नवनियुक्त इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष धर्मप्रकाश ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि अयोध्या प्रसाद उच्च विद्यालय के पुराने भवन में नशे के सौदागरों द्वारा युवाओं के बीच सुखा नशा परोसा जाता है और परिक्षेत्र के युवा सुनसान स्थान देखकर भारी मात्रा में इसका सेवन करते है। उक्त सूचना के सत्यापन हेतु पहुंची कुरसेला पुलिस ने विद्यालय के पुराने भवन पहुंचकर सेवन के लिए लिए गए 3.1 ग्राम स्मैक के साथ कुल 14 युवको को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत मे भेज दिया। गिरफ्तार युवकों के पास से पांच मोबाइल भी बरामद किया गया है।गिरफ्तार युवकों में 1. मो० राहुल उम्र-19 वर्ष पिता-मो० मुख़्तार सा० मजदिया वार्ड नं० 01 थाना-कुरसेला 2. सोहन कुमार उम्र-19 वर्ष पिता-स्व० मंटू मंडल सा० मधेली वार्ड नं० 07 थाना-बरारी 3. करण कुमार उम्र-25 वर्ष पिता-मनकी साह सा० टेंगरिया टोला वार्ड नं० 12 थाना-कुरसेला 4. विक्की कुमार उम्र-19 वर्ष पिता-रंजित महलदार सा० मधेली वार्ड नं० 10 थाना-बरारी 5. मो० सुहान उम्र 20 वर्ष पिता-मो० नफीस सा० गुमटी टोला जरलाही वार्ड नं० 06 थाना-कुरसेला 6. मो० समीर उम्र-22 वर्ष पिता-स्व० मो० असरफ सा० वसुहार मजदिया वार्ड नं० 01 थाना कुरसेला 7. सत्यम कुमार उम्र-19 वर्ष पिता-महेश ठाकुर सा० कुरसेला बस्ती वार्ड नं० 06 थाना-कुरसेला 8. निरंजन कुमार उम्र-20 वर्ष पिता-माहिल मंडल सा० वसुहार मजदिया वार्ड नं० 06 थाना-कुरसेला 9. अभिषेक कुमार उम्र-19 वर्ष पिता-अवधेश मंडल सा० कुरसेला बस्ती वार्ड नं० 06 थाना-कुरसेला 10. मो० गुल्फराज़ उम्र-20 वर्ष पिता-मो० नवाज सा० वसुहार मजदिया वार्ड नं० 06 थाना-कुरसेला 11. राजेश कुमार उम्र-20 वर्ष पिता-भोला मंडल सा० कुरसेला बस्ती थाना-कुरसेला 12. कन्हैया कुमार उम्र-19 वर्ष पिता-प्रवीण मंडल सा० कुरसेला बस्ती वार्ड नं० 06 थाना-कुरसेला 13. मुकेश कुमार उम्र-20 वर्ष पिता-रुदल मंडल सा० कुरसेला बस्ती वार्ड नं० 06 थाना-कुरसेला सभी जिला-कटिहार 14. अभिनन्दन कुमार साह उम्र-22 वर्ष पिता-मोहन साह सा०+ थाना-भवानीपुर जिला-पूर्णिया के रूप मे पहचान हुई है। जानकार बताते हैं कि स्मेक के विरुद्ध अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है। वही इस छापेमारी से नशेरी कारोबारी में हरकंप मचा हुआ है।
