बोरोपार गांव में नेत्र जांच शिविर का आयोजन
प्रवीण कुमार (कटिहार)
लायंस क्लब ऑफ कटिहार के द्वारा सेमापुर के बोरोपार गांव मे नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर लायंस अध्यक्ष लायन नरेश साह एवं सचिव आलोक सिंहा ने उदगजातन करते हुए कहा कि इस शिविर का उद्द्येश्य लोगों को आँखों के प्रति जागरूक के साथ साथ मोतियाबिंद से पीड़ित लोगों को चिन्हित करना भी है। उन्होने कहा कि सभी चिन्हित लोगों का निःशुल्क ऑपरेशन कटिहार के सिरसा मे अवस्थित कटिहार लायंस हॉस्पिटल एंड रिसर्च इंस्टिट्यूट मे किया जाएग। क्लब के पीआरओ लायन प्रिया गुप्ता के हवाले से जानकारी दी गई इस इस शिविर मे 75 लोगो के आँखों की जांच की इस जिसमे 25 मोतोयाबिंद रोगी को चिन्हित किया गया जिसका निःशुल्क ऑपरेशन बुधवार को लायंस हॉस्पिटल मे किया जायेगा। समाजसेविका पम्मी चौधरी, विश्वनाथ चौधरी एवं सरपंच जयप्रकाश यादव ने सफल शिविर संचालन मे सहयोग किया। उन्होंने संस्था को साधुवाद दिया। मौके पर मोहम्मद सद्दाब के साथ कुंदन, सिकंदर पंडित, बुलबुल हांसदा की सराहनीय भूमिका रही।
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
