चैम्बर में माप-तौल शिविर लगने से व्यापारियों में हर्ष
प्रवीण कुमार (कटिहार)
नॉर्थ ईस्टर्न बिहार चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, कटिहार की ओर से शनिवार को चैम्बर सभागार में लगाये गए माप-तौल शिविर से व्यापारियों में हर्ष है। शिविर में पांच दर्जन से अधिक व्यवसायियों के माप-तौल उपकरणों का सत्यापन और नवीनीकरण किया गया| विभाग को हजारों रुपये राजस्व की प्राप्ति हुई।महासचिव के इस पहल की व्यवसायियों ने सराहना की है।चैम्बर अध्यक्ष सह विधान पार्षद अशोक अग्रवाल के निर्देश पर लगाये गए शिविर की जानकारी देते हुए महासचिव भुवन अग्रवाल ने बताया कि शिविर में व्यवसायियों के माप-तौल उपकरणों का नवीनीकरण किया गया।साथ ही, माप-तौल उपकरणों के नए लाइसेंस भी बनाये गए।शिविर में लोगों के माप-तौल उपकरणों के लाइसेंस का सत्यापन भी हुआ। माप-तौल निरीक्षक दीपक कुमार दीप, चैम्बर पदाधिकारी दिलीप बंसल, सुशील सुरेका का शिविर में सराहनीय योगदान रहा| शिविर को सफल बनाने में माप-तौल विभाग के आकाश राय और उनकी टीम ने अहम् भूमिका निभाई। महासचिव ने बताया कि व्यवसायियों के आग्रह और उत्साह को देखते हुए विभाग की ओर से आगे भी इस तरह के शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
More Stories
मनिहारी में भैंस चोरी का विरोध करने पर किसान की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) कटिहार के मनिहारी थाना क्षेत्र के कमालपुर दियारा में भैंस चोरी करने आए अपराधियों ने विरोध...
फलका बाजार में टायर ब्लास्ट, गैरेज कर्मी गंभीर रूप से घायल
मो0 काजु (फलका) फलका बाजार में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। ट्रैक्टर ट्रॉली के टायर में हवा भरने...
अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, परिवार में मातम।
मो0 काजु ( फलका) कोढ़ा थाना क्षेत्र के बसगरहा गांव के समीप बुधवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से एक...
फलका में 27 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप जब्त, संचालक गिरफ्तार
मो0 काजु (फलका) फलका थाना क्षेत्र के प्रखंड मुख्यालय स्थित ब्लॉक मोड़ के समीप गुरुवार को प्रशासन और पुलिस की...
स्कूल में प्रधानाध्यापिका गायब, बच्चों के भोजन पर भी सवाल जिला परिषद के निरीक्षण में तारापुर प्राथमिक विद्यालय की व्यवस्था को बताया कटघरे में।
मनोरंजन साहा (बारसोई) बारसोई जिला परिषद क्षेत्र संख्या-26 के पंचायत शिवनंदपुर स्थित तारापुर प्राथमिक विद्यालय में जिला परिषद सदस्य गुलजार...
जनसंपर्क अभियान चलाकर सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद ने सुनीं लोगों की समस्याएं
डेस्क (हसनगंज) हसनगंज प्रखंड क्षेत्र के हसनगंज, कवैया, तिनगछिया सहित विभिन्न गांवों में पूर्व उपमुख्यमंत्री सह सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद...
