June 16, 2026

ईरान युद्ध के कारण गैस किल्लत की आशंका, फिलहाल स्थिति सामान्य

Read Time:3 Minute, 55 Second

लोग तेजी से करवा रहे बुकिंग, दूसरा सिलेंडर 25 दिन से पहले नहीं मिलेगा।

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कटिहार बीते एक सप्ताह से अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जारी तनाव का असर अब स्थानीय स्तर पर भी देखने को मिल रहा है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल और गैस की सप्लाई प्रभावित होने की आशंका के बीच कुरसेला क्षेत्र में एलपीजी गैस को लेकर लोगों में चिंता बढ़ गई है। हालांकि फिलहाल कुरसेला में गैस की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।दो दिन पहले अचानक गैस की किल्लत जैसी स्थिति बन गई थी, जब कंपनी की ओर से दो दिनों तक गैस सिलेंडर लेकर ट्रक नहीं पहुंचा। इसके कारण उपभोक्ताओं में हड़कंप मच गया और लोग तेजी से गैस की बुकिंग कराने लगे। हालांकि अब स्थिति सामान्य हो गई है और एक दिन छोड़कर दूसरे दिन गैस का ट्रक एजेंसी तक पहुंच रहा है, जिससे एजेंसी संचालकों को राहत मिली है।गैस की संभावित किल्लत की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में उपभोक्ता जल्द से जल्द सिलेंडर बुक कराने में जुट गए हैं। इसे देखते हुए गैस एजेंसियों ने जमाखोरी रोकने और अनियमित वितरण पर अंकुश लगाने के लिए सख्ती बढ़ा दी है। अब गैस सिलेंडर की आपूर्ति उपभोक्ता के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजे गए ओटीपी के आधार पर ही की जाएगी।कुरसेला गैस एजेंसी के संचालन मुकेश कुमार जायसवाल ने बताया कि कालाबाजारी रोकने और उपभोक्ताओं द्वारा अतिरिक्त गैस स्टॉक करने से बचाने के लिए यह व्यवस्था लागू की गई है। साथ ही कंपनियों के निर्देशानुसार अब एक सिलेंडर की आपूर्ति के बाद दूसरे सिलेंडर के लिए कम से कम 25 दिनों का अंतराल रखा जाएगा। पहले उपभोक्ता जरूरत के अनुसार कभी भी गैस ले लेते थे, लेकिन संभावित कमी को देखते हुए यह नियम लागू किया गया है।उन्होंने बताया कि हाल ही में गैस सिलेंडर की कीमत में लगभग 60 रुपये की बढ़ोतरी हुई है, कुरसेला गैस एजेंसी के पास वर्तमान में लगभग 28 हजार उपभोक्ता हैं। होली के बाद सीमित आपूर्तिउन्होंने बताया कि होली के बाद से कंपनी की ओर से एक दिन छोड़कर दूसरे दिन दो ट्रक गैस की ही आपूर्ति की जा रही है। हालांकि अभी पूरी तरह से गैस की कमी नहीं है, लेकिन एहतियात के तौर पर कंपनियां वितरण प्रणाली को नियंत्रित कर रही हैं।उन्होंने कहा कि फिलहाल कुरसेला में गैस की कोई गंभीर किल्लत नहीं है और एजेंसी को समय पर आपूर्ति मिल रही है। उपभोक्ताओं को पहले बुकिंग करानी होगी, उसके बाद गैस गोदाम से सिलेंडर प्राप्त करना होगा। वहीं गैस सिलेंडर 60 रुपये बढ़ने से मध्यमवर्गीय परिवारों पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है।

Previous post मुख्य पार्षद सह राजद नेता के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन -ऐसे आयोजनों से मजबूत होता है आपसी भाईचारा:राजेश कुमार उर्फ लाखों यादव
Next post कुरसेला सीएचसी में परिवार नियोजन पखवाड़ा गर्भवती महिलाओं का जांच।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial