November 12, 2026

परिवार नियोजन पखवाड़ा मेला अभियान का आयोजन तथा 17 महिलाओं का हुआ ऑपरेशन।

Read Time:1 Minute, 50 Second

कुरसेला (राजशेखर जयसवाल)

कुरसेला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को परिवार नियोजन पखवाड़ा मेला अभियान का उद्घाटन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर अमरलाल के द्वारा किया गया। तथा 17 महिलाओं का बधियाकरण ऑपरेशन किया गया।इस परिवार नियोजन मेला तथा अभियान कार्यक्रम में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाॅकटर अमरलाल ने जनसंख्या नियंत्रण को लेकर परिवार नियोजन से संबंधित वैकल्पिक साधन के बारे में बताते हुए कहा कि जनसंख्या नियंत्रण के लिए महिलाओ के लिए सभी प्रकार का वैकल्पिक उपाय निशुल्क प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध है ।जिसका उपयोग महिला व पुरुष जनसंख्या नियंत्रण कर सकते हैं। जैसे महिलाओं को गर्भ निरोधक गोली महिलाओं का बंध्याकरण, पुरुष नसबंदी गर्भनिरोधक सुई आदि का महिला उपयोग कर जनसंख्या पर नियंत्रण पाया जा सकता है। वहीं उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि 17 महिलाओं का बधिया करण ऑपरेशन भी एन जी ओ जननी सूर्य के द्वारा किया गया।इस अवसर पर प्रबंधक मुकेश कुमार सिंह , काउंसलर सह इंचार्ज बीसीएम शिव कुमार,सुनील कुमार साह ,सभी एएनएम एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।

Previous post थार गाड़ी दुर्घटना में इलाजरत नितिश कि हुईं मौत, छाया मातम
Next post कुर्सेला रेलवे स्टेशन को हाई लेवल प्लेटफार्म बनाने का प्रस्ताव दिया गया है रेल डीआरएम
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial