थार गाड़ी दुर्घटना में इलाजरत नितिश कि हुईं मौत, छाया मातम
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल)
कुरसेला थाना क्षेत्र के एस एच 77 सड़क पर मंगलवार के अहले सुबह विवाह घर से लौट रहे थार गाड़ी तथा धान काटने वाली गाड़ी पम्पलेन गाड़ी के बीच हुई भीषण टक्कर मे थार पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुआ था। जिसमें गंभीर स्थिति को देखते हुए दो को रेफर कर दिया गया था। जिसका इलाज कटिहार मेडिकल कॉलेज मे चल रहा था। लेकिन इलाज के दौरान मंगलवार की रात पूर्णिया निवासी नीतीश जायसवाल की मौत हो गई। बुधवार की सुबह परिजन द्वारा शव को कुरसेला थाना लाया गया। पुलिस ने कागजी प्रक्रिया के बाद शव को पोस्टमार्टम हेतू कटिहार भेज दिया गया। वहीं परिजन का रो रो कर बुरा हाल था। परिजन ने बताया कि 7 वर्ष पूर्व शादी हुई दी। अपने पीछे पत्नी अंगूरी कुमारी तथा चार छोटी-छोटी बच्ची छोङ गए है। मृतक नीतीश जायसवाल फल, फूल बेचकर परिवार का भरण-पोषण करते थे।
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
