May 25, 2026

किसान से छिनतई , तीन आरोपी में एक दबोचे गए, लूटी गयी नगद राशि, मोबाईल बरामद

Read Time:1 Minute, 54 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

अलीनगर दीयरा के किसान मोतीऊर रहमान ने थाने मे लिखित आवेदन देकर नगदी सहित मोबाइल छिन लिये जाने की शिकायत की है।आवेदन मे मक्का किसान मोतीऊर ने बताया है कि वह अलीनगर दीयरा स्थित खेत से ट्रैक्टर ट्रेलर पर 123 बोरा मक्का लेकर ड्राइवर के साथ कटिहार रैक प्वाइंट रविवार अहले सुबह जा रहा था। जैसे ही उनका ट्रैक्टर मनिहारी मिशन मोड़ पर तकरीबन 4.45 के आस पास पहुंचा ही था कि पूर्व से घात लगाये तीन लूटेरे हाथ में कट्टा लिए आ धमके।मारपीट कर जख्मी कर पाकेट मे रखे नगद रूपये( 2700) एवं एंड्रॉयड मोबाइल छीन ली।इस बीच पुलिस गस्ती आते देख तीनों बदमाश मोटर साईकिल पर सवार हो भाग निकले।पुलिस गस्तीदल को आपबीती बताने पर पुलिस गस्तीदल मे शामिल पी एस आई सद्दाम हुसैन एवं पुअनि गौतम कुमार खोजकर उनमें से एक बदमाश मनीष को पकड़ लिया।उसके पास से लूटी गयी( 2700) रूपये भी पुलिस ने बरामद कर ली। पुलिस गिरफ्त में आये मनीष ने पुलिस को बताया है कि इस घटना में उसके साथ किशन यादव एवं गोविंदा शामिल था। पुलिस ने किसान से लूटी गयी मोबाईल भी बरामद कर ली।मनिहारी थाने में इस बाबत कांड सं०93/24 दर्जकर पुलिस अग्रतर कार्वाई में जुट गयी है।

Previous post पत्नी का हत्यारा गिरफ्तार, घटनास्थल से रड का पाइप बरामद।
Next post अग्नपीड़ितों की मदद में बढ़े हाथ,कई जनप्रतिनिधि व समाजसेवी मदद को आगे आए
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial