पत्नी का हत्यारा गिरफ्तार, घटनास्थल से रड का पाइप बरामद।
प्राणपुर ( मोहम्मद आरिफ)
पत्नी को पति ने आपसी रंजिश के कारण तेज धार हथियार से मार कर फरार हो गया। घटनास्थल पर ही उसकी मृत्यु हो गई।उक्त घटना काठघर पंचायत अंतर्गत कुम्हरा संथाली टोला गांव की बतायी जाती है। प्राणपुर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कटिहार भेजा। थाना अध्यक्ष रंजीत कुमार महतो ने बताया कि पत्नी का हत्यारा रूप लाल हांसदा साकिन मनसोखा पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटनास्थल से रड का पाइप बरामद किया गया है।इस मामले में मृतिका बहा मुर्मू के पिता मिर्जा मुर्मू के फर्द बयान पर मामला दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है। इधर घटना को लेकर गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल बना हुआ है। मृतिका की मां हुप्पनमय मरांडी ने बताया कि पति-पत्नी की आपसी लड़ाई शुक्रवार को मनसोखा पति के घर में हुई थी। मेरी बेटी को मारपीट कर दामाद भगा दिया था। बेटी मेरे घर कुम्हरा संथाली टोला आकर सब कुछ बताई। शनिवार की रात को दामाद आया और तेजधार हथियार से वार कर उसकी जान ले ली। मृतिका को दो बेटा और एक बेटी है। जो अब बेसहारा हो गया है। मृतिका के पिता मिर्जा मुर्मू ने बताया कि मकई काटने के लिए घर से बाहर गया था। घटना की जानकारी मिलते ही घर आया तो देखा कि मेरी बेटी का शव क्षत विक्षत हुआ था।
More Stories
विषाक्त पदार्थ सेवन से युवक की हालत गंभीर, हायर सेंटर रेफर
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के कुरसेला बस्ती निवासी एक 17 वर्षीय युवक की हालत विषाक्त पदार्थ सेवन करने...
फार्मर रजिस्ट्रेशन अभियान में आई तेजी,किसानों का हुआ पंजीकरण
पूर्वजों के नाम पर जमीन होने से कई किसान रजिस्ट्रेशन से वंचित, सरकार से अलग व्यवस्था की मांग । जिला...
सर्वोदय कॉलेज की जमीन की नापी शुरू, चार दिनों में रिपोर्ट सौंपने का लक्ष्य सीओ
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला प्रखंड स्थित सर्वोदय कॉलेज, मवेशी अस्पताल, स्वास्थ्य अस्पताल, की जमीन को प्रशासनिक निगरानी में नापी शुरू...
मनिहारी के विद्यालय में आपदा सुरक्षा को लेकर मॉकड्रिल, बच्चों को सिखाए बचाव के तरीके
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में प्रधानाध्यापिका अर्चना कुमारी के नेतृत्व में...
बासा में लगी आग, हजारों की संपत्ति जलकर राख
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत स्टेट हाईवे-77 स्थित नवाबगंज चौक के समीप शुक्रवार की दोपहर एक बासा में...
विवाद में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या का किया प्रयास, हालत गंभीर
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के गांधी ग्राम बिंद टोली में पारिवारिक विवाद से परेशान एक महिला द्वारा फांसी...
