May 27, 2026

नकली मक्का बीज से किसानों को भारी नुकसान अंजली बीज भंडार पर किसान ने लगाया आरोप

Read Time:2 Minute, 31 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

प्रखंड क्षेत्र के उत्तरी मुरादपुर पंचायत अंतर्गत बल्थी महेशपुर के मिलिक बहियार से नकली मक्का बीज से जुड़ा एक गंभीर मामला प्रकाश मे आया है। जहां एक महिला किसान चूलिया देवी ने आरोप लगाया है कि बल्थी महेशपुर चौक स्थित अंजली बीज भंडार से सिजेंटा एनके 7720 नामक मक्का का बीज खरीदा था और उसे 15 कट्ठा खेत में बोया था लेकिन फसल तैयार होने के बाद मक्का के पौधों में भुट्टा ही नहीं आया।चूलिया देवी ने बताया कि उन्होंने यह खेत लीज पर लिया था और खेती के लिए समूह लोन भी लिया था लेकिन मक्का की फसल बर्बाद हो जाने के कारण वह गहरे आर्थिक संकट में आ गई हैं। अपना दुख व्यक्त करते हुए उक्त किसान ने कहा कि ऐसी स्थिति में अब न तो वह लोन चुकता कर पाएगी न ही लीज की राशि दे पाएगी। बच्चों के भरण-पोषण को लेकर भी स्थिति चिंताजनक हो गई है। उसने बीज विक्रेता धर्मवीर साह उर्फ धर्मेंद्र पर नकली बीज बेचने का आरोप लगाते हुए जिला कृषि पदाधिकारी व प्रखंड कृषि पदाधिकारी से क्षतिपूर्ति की मांग की है। पीड़ित किसान का यह भी कहना है कि जब वह शिकायत लेकर बीज दुकान पर गईं तो दुकानदार उसे सिर्फ कंपनी से बात कराने का आश्वासन देकर टालता रहा। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि प्रशासन ने समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं की तो अन्य किसान भी इस तरह की धोखाधड़ी का शिकार हो सकते हैं।इस संदर्भ में प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी रामबाबू राय ने बताया कि मक्का के पौधे तथा इसकी बुवाई से पटवन तक की समस्या की जांच की जाएगी बीज में गड़बड़ी होने पर संबंधित दुकानदार पर कार्रवाई की जाएगी।

Previous post भाजपा बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र के सक्रिय सदस्य सम्मेलन का हुआ आयोजन।
Next post यादव टोला में नई बोरिंग से मिली राहत, जल संकट हुआ दूर।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial