November 12, 2026

भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट , घायल।

Read Time:1 Minute, 35 Second

कुरसेला (राजशेखर जयसवाल)

कुरसेला थाना क्षेत्र के गंगा पार गोबराही दियारा में रविवार के सुबह भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट। जिसमे एक पक्ष के एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। जब कि दूसरे पक्ष को भी हल्की चोटे आई है।वहीं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुरसेला में परीजनो द्वारा घायल को इलाज के लिए भर्ती कराया गया। घायल ज्ञानी महतो 40 वर्ष का भतीजे ने बताया कि मेरे चाचा खेत में काम कर रहे थे। और खेत के आर के किनारे जंगल को साफ कर रहा था। इसी पर अचानक दूसरे पक्ष के लोग आया । और कहने लगा कि खेत का आर को क्यों छांट रहे हो। इस पर घायल ने कहा कि खेत के आर के समीप जंगल साफ कर रहे है। इसी बात को लेकर दोनो पक्ष मे तू तू मै मै होने लगा । दुसरे पक्ष के लोगो ने सर पर कुदाल से हमला कर दिया। जिससे ज्ञानी महतो घायल होकर गिर पङा । और खून से लहू लुहान हो गया।वहीं दुसरे पक्ष के भी जितेंद्र महतो 28 वर्ष को भी हल्की चोटे आई।जहां डाक्टर द्वारा घायल ज्ञानी महतो का इलाज किया गया।

Previous post कटिहार में शोक की लहर: नगर कांग्रेस अध्यक्ष की माता और सांसद के पूर्व अंगरक्षक का निधन
Next post महिला को सांप ने काटा इलाज हेतु स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial