November 12, 2026

कटिहार में शोक की लहर: नगर कांग्रेस अध्यक्ष की माता और सांसद के पूर्व अंगरक्षक का निधन

Read Time:2 Minute, 11 Second

कटिहार( रतन कुमार ओझा)

कटिहार नगर कांग्रेस के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह उर्फ पुतुल सिंह की 90 वर्षीय माता ललिता देवी के निधन और जदयू नेता मोजीबुर रहमान के भाई, बिहार पुलिस में कार्यरत मतिउर रहमान उर्फ मोती खान की सड़क दुर्घटना में मौत से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।इस दुखद घटना पर कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व राजस्थान के सह प्रभारी तथा पूर्व विधायक पूनम पासवान सहित कई नेताओं ने गहरी संवेदना प्रकट की।बिहार प्रदेश कांग्रेस के नेता और अररिया जिला कांग्रेस के प्रभारी प्रेम राय, कटिहार जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मशरूर आलम, नगर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सौरभ कुमार,माधव पांडेय और वार्ड पार्षद आलोक वर्मा ने शोक संतप्त परिवारों से मिलकर सांत्वना दी और श्रद्धांजलि अर्पित की।मोती खान अपने करियर में लगभग 20 वर्षों तक कटिहार के वर्तमान सांसद तारीक अनवर के अंगरक्षक के रूप में कार्यरत रहे। वे सरकारी सेवा के साथ-साथ बस व्यवसाय से भी जुड़े थे।पूर्व विधायक सत्यनारायण प्रसाद, कांग्रेस नेता संजय सिंह, राकेश यादव, विमल सिंह बेगानी, पंकज यादव, समेत कई अन्य नेताओं ने भी गहरा दुख व्यक्त किया और परिवारों को सांत्वना दी।कटिहार में इस दुगुने दुख के अवसर पर राजनीतिक और सामाजिक नेताओं ने शोक व्यक्त कर मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

Previous post दाह संस्कार के दौरान हिंसा: मनिहारी में मारपीट, लूट और फायरिंग का मामला दर्ज
Next post भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट , घायल।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial