November 12, 2026

जबरन भूमि कब्जे में चली फायरिंग मामले में प्राथमिकी दर्ज

Read Time:2 Minute, 6 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनसाही थाना क्षेत्र के कालीगंज कठौतिया गांव में भूमि विवाद को लेकर मारपीट और गाली-गलौज व फायरिंग की घटना सामने आई है। पीड़ित मो. शमशेर (उम्र लगभग 80 वर्ष) ने थाने में लिखित शिकायत दी है। शिकायत में उन्होंने बताया कि मनसाही थाना क्षेत्र के मौजा रामपुर संतोला की खाता संख्या 361 और खेसरा संख्या 1383, 1384, 1385 की भूमि को एक वर्ष के लिए लीज पर लिया था।दिनांक 14 नवंबर 2024 को, जब वह अपने सहयोगी मो. सज्जाद के साथ खेत जोतने जा रहे थे, तभी गांव के कुछ नामजद आरोपी हरवे-हथियार के साथ पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए खेत जोतने से मना कर दिया। आरोपियों ने कहा कि “यहां खेती करनी है, तो हमें सागदान देना होगा।” जब पीड़ित ने विरोध किया, तो उनके साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी दी गई।पीड़ित ने शिकायत में 10 लोगों के नाम दिए हैं, जिनमें मो. मौलवी हमीद, मो. कौसर, मो. अशफाक, मो. मनीर, मो. राजाबुल, मो. तंजीर उर्फ माधो, मो. शरीफ, मो. नसीम, मो. मुख्तार आलम उर्फ मंटू, और मो. आशिफ शामिल हैं।पीड़ित ने पुलिस से जल्द से जल्द आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने यह भी आशंका व्यक्त की है कि आरोपी भविष्य में फिर से ऐसी घटना को अंजाम दे सकते हैं।मनसाही पुलिस ने कांड संख्या 119/24 दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना को लेकर क्षेत्र में तनाव बना हुआ है। आरोपी फरार बताए गए।

Previous post कोसी पुल पर टेंकर वाहन खराब हो जाने से नेशनल एन एच 31 पर लगा महाजाम।
Next post जहरीले सांप के डंसने महिला की हालत गंभीर, रेफर।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial