जहरीले सांप के डंसने महिला की हालत गंभीर, रेफर।
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)
कुरसेला प्रखंड के दक्षिणी मुरादपुर पंचायत के तिनघरिया व मजदिया गांव के बीच बहियार में खेत में काम करने के दरमियान एक महिला को जहरीले सांप ने दंश लिया । जिसके बाद महिला की स्थिति बिगड़ने लगी। आनंन फानन में खेत में काम कर रहे किसानों ने सर्प दंश पीड़ित महिला को कुर्सेला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया । वहीं सर्प दंश के बाद खेत में काम कर रहे अन्य किसानों व मजदूरों ने सांप को मार दिया तथा उसकी तस्वीर लेकर अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टर को दिखाया गया। डाक्टर अमरलाल ने बताया कि यह रसल वाइपर स्नैक है जो कि बहुत ही जहरीला होता है। जहरीले सर्प के दंश लेने की बात पता चलने पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर अमरलाल द्वारा सर्प दंश पीड़ित कारी देवी , पति पवन मंडल , घर तीनघरिया का एंटी वेनम की सूई देकर प्राथमिक उपचार किया गया , वहीं सर्प दंश पीड़िता के बेहतर इलाज हेतु हायर सेंटर कटिहार रेफर कर दिया गया।
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
