November 12, 2026

पुनर्वास संघर्ष समिति के संयोजक ने सांसद से मिलकर रखी मांग

Read Time:2 Minute, 4 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

पुनर्वास संघर्ष समिति के संयोजक विक्टर झा ने सांसद तारिक अनवर से मुलाकात कर कटिहार में गंगा एवं महानंदा नदी के कटाव से उत्पन्न विस्थापन , भूमिहीनों की दयनीय स्थिति की जानकारी दी। श्री झा ने बताया कि लगातार बढ़ते कटाव के कारण हजारों परिवार अपने घर और जमीन से वंचित हो रहे हैं। उन्होंने सांसद से आग्रह किया कि आगामी 28 जनवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रगति यात्रा कार्यक्रम के दौरान संघर्ष समिति के शिष्टमंडल की मुख्यमंत्री से वार्ता सुनिश्चित कराई जाए। श्री झा ने कहा कि विस्थापित परिवारों को न केवल पुनर्वास की आवश्यकता है, बल्कि उनके लिए स्थायी समाधान की भी जरूरत है। इस मुद्दे को मुख्यमंत्री के समक्ष प्रभावी ढंग से रखने के लिए संघर्ष समिति का सीधा संवाद बेहद आवश्यक है। सांसद श्री अनवर ने पूरी स्थिति पर गंभीरता से विचार करते हुए कहा कि वह इस दिशा में अपनी ओर से हरसंभव प्रयास करेंगे। उन्होंने आश्वासन दिया कि संघर्ष समिति के शिष्टमंडल की मुख्यमंत्री से वार्ता कराने के लिए वह पहल करेंगे। साथ ही उन्होंने विस्थापितों और भूमिहीनों के दर्द को दूर करने के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। यह पहल कटिहार के प्रभावित लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकती है।

Previous post रेलवे फाटक के पास बथान में लगी आग, बड़ी दुर्घटना टली
Next post मनिहारी पुलिस का छापा, हजारों लीटर देशी शराब नष्ट।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial