July 20, 2026

शॉर्ट सर्किट से लगी आग तीन परिवार का घर जले लाखों का नुकसान ।

Read Time:1 Minute, 15 Second

मोहम्मद आरिफ (प्राणपुर )

प्राणपुर प्रखंड अंतर्गत बरझल्ला पंचायत के बुद्धनगर मुसहरी टोला वार्ड नं 02 में करीबन शाम के 6:00 बजे बिजली के शार्ट सर्किट से भीषण आग लग जाने के कारण तीन परिवार का घर जलकर राख हो गया पीड़ित द्वारा बताया गया कि 18 क्विंटल धान ,4 क्विंटल गेहूं, दो साइकिल, कपड़ा, बर्तन और घर का अन्य सारा सामान जलकर राख हो गया । मौके पर जदयू के प्रखंड अध्यक्ष लड्डू सिंह स्थल पर पहुंचकर संबंधित पदाधिकारी को दूरभाष के माध्यम से संपर्क कर बुलवाकर स्थल निरीक्षण करवाया और तत्कालीन प्लास्टिक दिलवाया और उचित मुआवजा के लिए अंचलाधिकारी को कहा गया। इस अवसर पर उपस्थित मुखिया रोशन कुमार राम, वार्ड सदस्य मुन्नी देवी, विकास मित्र सदानंद ऋषि सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे ।

Previous post भागवत कथा के अंतिम दिन हजारों श्रद्धालुओं ने अमृत कथा का किया श्रवन ।
Next post अल इंजाज एकेडमी रामपुर में साप्ताहिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial