भागवत कथा के अंतिम दिन हजारों श्रद्धालुओं ने अमृत कथा का किया श्रवन ।
तनवीर आलम (हसनगंज )
हसनगंज सार्वजनिक दुर्गा मंदिर प्रांगण में आयोजित सात दिवसीय भागवत कथा के अंतिम दिन श्रद्धालुओं की काफी भीड़ उमड़ी नजर आई। यज्ञ में महिलाओं की काफी संख्या दिखी। स्रोता भागवत कथा के प्रसंग व भजन पर भक्ति में लीन होकर ताली बजाते हुए झूम रहे थे। मौके पर वृंदावन से आए कथावाचक महाराज पीताम्बार प्रमेश ने अपने प्रवचन में कहा कि भागवत सासारिक व दैविक रहस्य को बताता है। जो इस रहस्य को समझेगा उसे तन-मन की शाति व मोक्ष अवश्य मिलेगी। आज लोग अधिक से अधिक कमाई कर भौतिक सुख के साथ मन की शाति चाहते हैं, परंतु मन की शाति लाखों, करोड़ों खर्च कर भी नहीं मिल सकती है। मन की शाति तभी मिलेगी जब लोग भौतिक सुख के पीछे भागना छोड़कर संतोष करना सीख लेंगे। ईश्वर से जितना मिला उसी को ईश्वर की इच्छा मानकर जीना सीख लेने पर ही मन की शाति मिल सकती है। उन्होंने भगवान कृष्ण के भागवत उपदेश की चर्चा करते हुए उनकी लीलाओं व विवाह आदि प्रसंग की व्याख्या की।मौके पर काफी संख्या में स्थानीय लोग व आयोजन समिति के सदस्य मौजूद थे। समिति सदस्य यज्ञ में पहुंचे श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे रहे। किसी के द्वारा पानी की व्यवस्था की गई, तो किसी के द्वारा शरबत लोगों को पिलाया जा रहा था। आयोजन समिति सदस्यों ने बताया कि गुरुवार को भागवत कथा प्रवचन की समाप्ति हो गई। कहा कि इस तरह के प्रखंड में पहली बार किया गया। पूरी तरह से शांति पूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। इस तरह से बड़ी आयोजन के होने से समाज में भाईचारे के अटूट बंधन बनता है। और एक दूसरे से मिलने जुलने की भी मौका प्राप्त होता है। वही कहा कि श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन सभी ग्रामीणों के सहयोग से होना संभव हुआ। सुख शांति समृद्धि के कामना के साथ यज्ञ का समापन हो गया।
More Stories
चांदपाड़ा मार्केट में नशे के खिलाफ ग्रामीणों की बैठक, जिला परिषद सदस्य ने प्रशासन से किया सख्त कार्रवाई की मांगस्मैक व सूखा नशा की कथित बिक्री को लेकर चिंता, युवाओं को बचाने के लिए सामूहिक अभियान चलाने का आह्वान
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) जिला परिषद क्षेत्र संख्या-26 के अंतर्गत चांदपाड़ा मार्केट में कथित रूप से सूखा नशा और स्मैक आदि...
धूमधाम से मनाया गया आदिवासी परब कर्मा पूजा समारोह और देखी गई श्रद्धालुओं के चेहरों में उत्साह की झलक
कोमल गुप्ता (कटिहार) वर्षों से चली आ रही आदिवासी परब कर्मा पूजा की परंपरा इस वर्ष भी पूरे उत्साह और...
513.9 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 45-50 लाख रुपये कीमत का अनुमान।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनसाही थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी...
प्राचार्य को दिनकर राष्ट्रीय सम्मान मिलने पर एबीवीपी ने दिया बधाई
कोमल गुप्ता (कटिहार) दिनकर स्मृति न्यास, बेगूसराय की ओर से आयोजित कार्यक्रम में केबी झा कॉलेज के प्राचार्य डॉ संजय...
डायबिटीज से बढ़ता है मोतियाबिंद का खतरा, लापरवाही से जा सकती है आंखों की रोशनी _ डॉ० शफीउल्लाह
मो0 सनाउल्लाह(बारसोई) आंखें मानव शरीर का सबसे महत्वपूर्ण और अनमोल अंग हैं। आंखों की रोशनी में थोड़ी सी भी कमी...
ग्वालटोली-कुसीदा राज्यमार्ग फिर बना हादसे का कारण, संकरे रास्ते में 11 केवी पोल से जा सटा ट्रक
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) ग्वालटोली-कुसीदा राज्यमार्ग पर सड़क की जर्जर हालत और पर्याप्त चौड़ाई नहीं होने के कारण गुरुवार सुबह करीब...
