अगलगी की घटना में पांच घर जलकर राख।
प्राणपुर (मोहम्मद आरिफ)
अगलगी की घटना में धरहन पंचायत अंतर्गत दिघौंच गांव में पांच घर जलकर राख हो गया। शुक्रवार की दोपहर बाद अचानक आग लगने के कारण घर का सारा सामान देखते-देखते आंखों के सामने जल गया।हाय तौबा के बीच परिजन रोते बिलखते रहें। हिम्मत काम नहीं किया कि घर से एक भी सामान निकाल सकें। ग्रामीणों के सहयोग से आग पर किसी तरह काबू पाया गया। अग्निपिड़ित मोहम्मद आसिफ, मोहम्मद इश्तियाक, शेख जमाल, शेख नईम एवं लाल मोहम्मद ने बताया कि आग कैसे लगा इसका पता नहीं चल रहा है। आग लगने की खबर मिलते ही नमाज अदा कर दौड़े दौड़े घर पहुंचा तो देखा कि घर सहित सारा सामान जलकर राख हो गया है। ग्रामीणों द्वारा अगलगी की घटना की जानकारी अंचलाधिकारी एवं प्राणपुर थाना को दी गई। प्राणपुर थाना से दमकल घटना स्थल पर तुरंत पहुंच कर आग बुझाने में जुटा।जिस कारण अन्य घर जलने से बच गया।इधर अंचलाधिकारी शिखा कुमारी ने स्थानीय राजस्व कर्मचारी कुंदन ठाकुर को घटनास्थल पर भेज कर जांच रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया। सभी अग्निपिड़ित गरीब एवं मजदूर वर्ग के हैं। स्थानीय मुखिया अनीता देवी ने अंचलाधिकारी से सभी अग्निपिड़ित लोगों को सरकारी राहत दिलाने की मांग की।
More Stories
सामुदायिक किचन बंद, बाढ़ प्रभावितों के सामने भोजन का संकट।
रतन कुमार ओझा(मनिहारी) कटिहार जिले के मनिहारी विधानसभा क्षेत्र में बाढ़ प्रभावितों के लिए संचालित सामुदायिक किचन बंद होने से...
वार्ड-8 में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग, 35 महिलाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) अमदाबाद नगर पंचायत के वार्ड-8 में जलजमाव और गंदगी से करीब 50-60 परिवार परेशान हैं। पाल...
24 घंटे के अंदर जारी हुआ लंबित परीक्षा परिणाम, विद्यार्थी परिषद के आंदोलन का दिखा असर
कोमल गुप्ता (कटिहार) लंबित परीक्षा परिणाम जारी करने की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के कार्यकर्ताओं एवं...
कटिहार निबंधन कार्यालय में जमीन की रजिस्ट्री ने पकड़ी रफ्तार, पेपरलेस प्रक्रिया से बदली तस्वीर
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार निबंधन कार्यालय में जमीन की रजिस्ट्री प्रक्रिया में तेजी देखने को मिल रही है। पेपरलेस व्यवस्था...
रौतारा थाना को मिला नया नेतृत्व, मन्नू ओझा ने संभाली कमानअपराध नियंत्रण, शराबबंदी और जनता की समस्याओं के त्वरित निष्पादन को बताया प्राथमिकता
मो0 काजु (फलका) रौतारा थाना को नए थानाध्यक्ष के रूप में मन्नू ओझा मिले हैं। मंगलवार को उन्होंने विधिवत रूप...
जियो टावर के जनरेटर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, ग्रामीणों की मदद से पाया गया काबू
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) बलरामपुर प्रखंड अंतर्गत विधौले गांव में जियो टावर के परिसर में अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण...
