September 22, 2026

भीषण गर्मी के बीच मनिहारी में मतदान कार्य शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न, निर्वाचन आयोग के निर्देश के बावजूद सुविधाओं की भारी कमी

Read Time:3 Minute, 17 Second


मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

प्रखंड क्षेत्र मनिहारी के ग्रामीण और नगर क्षेत्र में शुक्रवार को लोकसभा के दूसरे चरण में मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। लोकतंत्र के महापर्व को लेकर शुरुआती दौर में प्रातः मतदाताओं में काफी उत्साह देखा गया। परंतु जैसे-जैसे सूरज की तपिश बढ़ती गई वैसे ही मतदाताओं के कतार में कमी आने लगी। फिर दोपहर बाद मतदान का प्रतिशत बढ़ने लगा। शाम 5:30 बजे तक घर से निकल मतदान केंद्रों पर वोट डालते दिखे। व्यवस्थाओं की बात करें तो चुनाव आयोग के निर्देश के बावजूद पहुंचने वाले मतदाताओं के लिए मतदान केंद्रों पर पीने के पानी की अनुकुल व्यवस्था नही थी और धूप के नीचे कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। अधिकांश जगहों पर शेड की व्यवस्था कतार में खड़े मतदाताओं के लिए नदारत थी। बीपीएसपी उच्च विद्यालय के मतदान केंद्र पर मतदान करने वाले दिव्यांग मतदाता और गुड्डू यादव,निरज मिश्रा ने बताया कि धूप से बचाव के लिए शेड और शीतल पेय की व्यवस्था नही दिखी। अनेक महिला मतदाताओं की शिकायत रही कि उन्हें झुलसा देने वाली गर्मी में भी काफी समय तक तेज धूप में अपने मतदान की बारी का इंतजार करना पड़ा।
बड़ी संख्या में नए मतदाताओं का रजिस्टर में नाम दर्ज किए जाने की सरकारी दावे की पोल खुल गई जब मतदाता पहचान पत्र बहुत पहले प्राप्त हो जाने के बाद भी बूथ संख्या 169 पर मतदान करने आई रंजना मौआर की मतदाता रजिस्टर में नाम दर्ज नहीं होने के कारण बिना मतदान किए ही वापस लौटना पड़ा। उन्होंने बताया कि वह मूलतः मेदिनीपुर की निवासी है और कटिहार में रहती है। वह मतदान करने बड़ी उत्साह के साथ आई थी परंतु मतदाता सूची में नाम नहीं रहने के कारण व्यथित होकर घर लौटना पड़ा।
मतदान केदो पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। एसडीएम कुमार सिद्धार्थ , एसडीपीओ मनोज कुमार , बीडीओ रणधीर कुमार, थाना अध्यक्ष पंकज आनंद सहित कई पदाधिकारी व पुलिस बल भ्रमण कर मतदान केंद्रों का जायजा लेते देखे गए। गंगा नदी में भी सशस्त्र बलों ने मोटरबोट से सुरक्षा करते नजर आए। कन्या उच्च विद्यालय परिसर में आदर्श मतदान केंद्र बनाया गया था। खबर भेजे जाने तक 60% से ऊपर मतदान की सूचना थी।

Previous post मनिहारी में आग के तांडव से दर्जनों घर जलकर राख, तीन घंटे के मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया
Next post अगलगी की घटना में पांच घर जलकर राख।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial