November 14, 2026

अज्ञात वाहन के टक्कर से एक की मौत, दुसरा घायल

Read Time:1 Minute, 16 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सोमवार की अहले सुबह अज्ञात वाहन के टक्कर से बलदियाबाडी के समीप दो युवक घायल हो गए। सूचना पाकर समाजसेवी करण मानस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से अनुमंडल अस्पताल लाया जहां चिकित्सक ब्रजेश नंदन ने प्राथमिक उपचार करने के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए कटिहार रेफर कर दिया। परिजनों द्वारा कटिहार ले जाने के क्रम में घायल बघार पंचायत निवासी बजरंगी यादव की मौत हो गई। मनिहारी पुलिस ने कागजी प्रक्रिया करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना में घायल बघार पंचायत निवासी बिरबहादुर यादव का कटिहार मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। मृत युवक के परिजन मर्माहत है। मिली जानकारी अनुसार दोनों युवक अपने चाचा को मनिहारी स्टेशन पहुंचाने आये थें।

Previous post निष्पक्ष चुनाव को लेकर मनिहारी साहेबगंज पुलिस की संयुक्त बैठक के साथ दियारा में फ्लैग मार्च
Next post मनिहारी पुलिस द्वारा दो की गिरफ्तारी,एक ने न्यायालय में समर्पण किया
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial