विधि व्यवस्था को लेकर मनिहारी पुलिस का फ्लैग मार्च,रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा को ले बढ़ी चौकसी
रतन कुमार ओझा (मनिहारी)
मनिहारी पुलिस ने डीएसपी शैलेश प्रीतम के नेतृत्व में विधि व्यवस्था को लेकर नगर क्षेत्र के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च किया। नगर थाना परिसर से निकलकर पुराना बाजार, हटिया,पीर मजार, स्टेशन रोड होते हुए अंबेडकर चौक होते हुए पुनः थाना परिसर मार्च पास्ट पहुची। समझा जाता है कि आगामी २२जनवरी को अयोध्या में होने वाली रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में है और चौकसी बढ़ाई जा रही है।इस अवसर पर सर्किल इंस्पेक्टर आनंद कुमार, थानाध्यक्ष रामविलास सिंह,अवर थानाध्यक्ष गौतम कुमार,एस आई उमेश चन्द्र पाण्डेय, बिमलेश कुमार, हरिशंकर सिंह, अरुण कुमार, पीएसआई सद्दाम हुसैन सहित महिला व पुरुष के सशस्त्र बल और दफादार बल मौजूद थे।
More Stories
बारसोई में जुलूस-ए-मोहम्मदी के जरिए भाईचारे और सद्भाव का पैगाम
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत बिशनपुर से जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या...
शिकारपुर में सैनिक सम्मान के साथ फौजी मोहम्मद सगीरुद्दीन को अंतिम विदाई, उमड़ा जनसैलाब
मो0 सनाउल्लाह(बारसोई ) बारसोई प्रखंड अंतर्गत शिकारपुर पंचायत के शिकारपुर गांव निवासी और जम्मू-कश्मीर में सेवारत फौजी मोहम्मद सगीरुद्दीन का...
जिले भर में निकला जुलूसे मुहम्मदी, अमन-शांति का दिया पैगाम
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) यौमे पैदाइश-ए-रसूल के मौके पर बुधवार को जिले भर के शहरों और कस्बों में जुलूसे मुहम्मदी...
भागवत कथा समिति द्वारा कांवरिया सेवा शिविर में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) श्रावणी माह में कांवरियों की सेवा एवं सुविधा को लेकर माँ गंगा भागवत कथा समिति, मनिहारी...
25 वर्षों से कांवरियों की सेवा में जुटी बोल बम सेवा समिति
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बोल बम सेवा समिति, मनिहारी की ओर से कांवरिया...
बसों पर गोलीबारी मामले में मुख्य आरोपी बुलेट यादव ने किया सरेंडर, जेल भेजा गया
मो0 काजु( फलका ) फलका-कटिहार मार्ग पर यात्री बसों से रंगदारी मांगने और रंगदारी नहीं मिलने पर तीन बसों पर...
