July 20, 2026

अनुमंडल के मनिहारी नगर क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया।

Read Time:1 Minute, 47 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

मनिहारी नगर क्षेत्र में शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण के साथ दुर्गा पूजा मनाने व सामाजिक तत्वों को आगाह करने को लेकर जिला प्रशासन के निर्देश पर फ्लैग मार्च निकाला गया। मार्च का नेतृत्व अनुमंडल पदाधिकारी कुमार सिद्धार्थ और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनोज कुमार ने स्वयं किया। फ्लेग मार्च मनिहारी थाना से निकलकर अंबेडकर चौक, स्टेशन रोड, हाई स्कूल पड़ा, पीर मजार ,हटिया, पुराना बाजार, घाट रोड, पूरब टोला होते हुए विभिन्न वार्डो को चिन्हित करते हुए निकाला गया। इस अवसर पर थाना प्रभारी रामविलास सिंह, इंस्पेक्टर रंजय कुमार सिंह, विपिन कुमार, एसआई उमेश पांडेय ,विमलेश कुमार, हरिशंकर सिंह, संजय यादव, अरुण कुमार, निशा रानी, सद्दाम हुसैन सहित स्थानीय थाना के पुलिस व अतिरिक्त बल शामिल थे। मार्च के बाद अनुमंडल पदाधिकारी व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने लोगों को शांतिपूर्ण माहौल में दशहरा मनाने की अपील की और अफवाहों से बचते हुए किसी भी असमाजिक तत्वों से निपटने में प्रशासन को सहयोग करने को कहा।

Previous post पंचायत स्तरीय जन संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन ।
Next post नौशाद बने जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के सदस्य।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial