September 19, 2026

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रतिमा पर दी गई पुष्पांजलि ।

Read Time:1 Minute, 55 Second

मोहम्मद आरिफ (प्राणपुर)

प्राणपुर प्रखंड मुख्यालय के मनरेगा भवन के परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के प्रतिमा पर दीपक जलाते हुए पुष्प अर्पित किए गए। इस दौरान जदयू के प्रखंड अध्यक्ष लड्डू सिंह, राजद प्रखंड अध्यक्ष लक्ष्मीकांत विश्वास, मुखिया प्रतिनिधि प्रमोद कुमार सिंह, प्रमुख रोशनी खातुन, कार्यक्रम पदाधिकारी रामानुज कुमार के द्वारा बताया गया कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के बदौलत भारत देश आजाद हुआ था, इन्होंने अनगिनत जन आंदोलन कर अंग्रेजों से भारत को मुक्त कराये थे, इनकी याद में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी का 154 वां जयंती दिवस मनाया गया, महात्मा गांधी विद्वान,उदार व्यक्तित्व और अहिंसा के पथ पर चलने वाले महान व्यक्ति थे। उन्होंने अहिंसा के पथ पर चलते हुए अंग्रेजों से को आजादी दिलाई थी। इस मौके पर पंचायत तकनीकी सहायक योगेंद्र प्रसाद यादव, पंचायत रोजगार सचिव अमित कुमार, जीवन बोशाक, अरविंद कुमार, मनरेगा लेखपाल अनिमेष कश्यप, समाजसेवी राजकुमार मंडल, कुमोद मंडल, पंचायत समिति सदस्य रणजीत सिंह एवं अनिल मंडल जदयू उपाध्यक्ष रमेश कुमार मंडल ,के साथ दर्जनों समाजसेवी मौजूद रहे।

Previous post वार्ड सदस्य संघ ने 9 सूत्री मांगों को लेकर किया धरना प्रदर्शन।
Next post गांधी जयंती पर उनके तेलीय चित्र पर दी गई पुष्पांजलि।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial