July 27, 2026

वार्ड सदस्य संघ ने 9 सूत्री मांगों को लेकर किया धरना प्रदर्शन।

Read Time:3 Minute, 26 Second

संजय कुमार (कोढ़ा)

पटना के गर्दनीबाग में 9 सूत्री मांग को लेकर वार्ड सदस्य संघ ने 2 अक्टूबर 2023 को किया धरना प्रदर्शन किया वही वार्ड सदस्य संघ के प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि वार्ड क्षेत्र में क्रियान्वित प्रत्येक योजना में अभिकर्ता वार्ड सदस्य को ही बनाया जाय। जिला पंचायती राज्य पदाधिकारी, प्रखंड पंचायती राज्य पदाधिकारी एवं पंचायत सचिव के द्वारा की गई अनदेखी की उच्च स्तरीय जांच करते हुए दोषियों पर अविलंब कार्यवाई की जाय। सात निश्चय योजना के अधिकार को पुनः वापस किया जाय। अपर मुख्य सचिव पंचायती राज विभाग बिहार सरकार पटना के पत्रांक संख्या 2935 दिनांक 22/ 6 /2021 के द्वारा संकल्प की कंडिका 7 (क ) के अनुसार 15वी वित्त आयोग की राशि प्राप्ति के सात दिनों में पंचायत सचिव एवं ग्राम पंचायत के द्वारा प्रतिमा ₹4000 वार्ड क्रियान्वयन प्रबंधन समिति के खाते में भेजा जाय। बिहार प्रदेश की सभी ग्राम पंचायत में फर्जी ग्राम सभा एवं कार्यकारिणी की बैठक का पंजीयन तैयार किए हुए वार्ड सदस्यों का फर्जी हस्ताक्षर कराकर वार्ड सभा की किसी भी प्रकार का योजना ना लेकर 2022 -23 एवं 2023- 24 की सभी योजना एवं वित्तीय अनियमितता की गई है जिसकी जांच करवाई जाय। बिहार के सभी प्रखंडों मुख्यालय में वार्ड सदस्यों को बैठने के लिए प्रतिनिधि भवन एवं सभागार का निर्माण किया जाय। मुख्यमंत्री ग्रामीण पेयजल 7 निश्चय योजना की वार्ड सदस्यों पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है जबकि ग्राम पंचायत के मुखिया पंचायत सचिव एवं जेई द्वारा ठेकेदार के माध्यम से योजना कराए गए हैं इसकी जांच कर दोषी मुखिया पंचायत सचिव एवं जेई पर कार्यवाई की जाय। जनप्रतिनिधियों के लिए सुरक्षा एवं बीमा की व्यवस्था की जाए। इन सभी मांगों को लेकर गणेश चौधरी प्रदेश अध्यक्ष वार्ड सदस्य संघ बिहार, सुनील कुमार प्रधान सचिव वार्ड सदस्य संघ बिहार ,अजीत कुमार जिला अध्यक्ष पटना, पवन कुमार प्रखंड अध्यक्ष वार्ड सदस्य संघ पटना , देवेंद्र कुमार सिंह उर्फ शंभू सिंह अध्यक्ष प्रखंड वार्ड सदस्य संघ कोढ़ा कैशव कुमार सचिव एवं अन्य वार्ड सदस्य संघ के अध्यक्ष उपस्थित रहे।

Previous post शिशिया हाट में आईटीबीपी के जवानों ने चलाया सफाई अभियान।
Next post राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रतिमा पर दी गई पुष्पांजलि ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial